VIDEO: हैदराबाद के कोंडापुर स्थित महिंद्रा शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची; नुकसान का आकलन जारी
Photo- X/@snehamordani

Kondapur Fire Accident: हैदराबाद के कोठागुड़ा जंक्शन स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा के शोरूम में गुरुवार रात (23 जनवरी 2025) को भीषण आग लग गई. आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. इस हादसे के कारण इलाके में भारी ट्रैफिक जाम हो गया. कोठागुड़ा जंक्शन पहले से ही शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक है. इस आग ने स्थिति को और खराब कर दिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है. प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.

ये भी पढ़ें: Live Snail Found in Food: हैदराबाद की महिला द्वारा शोयू रेस्टोरेंट से ऑर्डर किये एवोकैडो क्विनोआ सलाद में मिला जिंदा घोंघा, वीडियो वायरल

कोंडापुर स्थित महिंद्रा शोरूम में लगी भीषण आग

दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं