देश

Fact Check: क्या NSA अजीत डोभाल फेसबुक पर हैं? सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट वायरल, सरकार की फैक्ट चेक टीम ने किया खुलासा

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फेसबुक अकाउंट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह अकाउंट राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल का है.

Fact Check: क्या NSA अजीत डोभाल फेसबुक पर हैं? सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट वायरल, सरकार की फैक्ट चेक टीम ने किया खुलासा
Photo- @PIBFactCheck/X

Is NSA Ajit Doval on Facebook?: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फेसबुक अकाउंट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह अकाउंट राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल का है. लेकिन अब इस वायरल अकाउंट को लेकर भारत सरकार की ओर से बड़ा खुलासा किया गया है. PIB Fact Check ने साफ कर दिया है कि यह अकाउंट पूरी तरह फेक है और NSA अजीत डोभाल का कोई भी आधिकारिक फेसबुक अकाउंट नहीं है. इस फर्जी अकाउंट पर एक भड़काऊ पोस्ट भी डाली गई थी.

इसमें लिखा था, "अब कायर देश पाकिस्तान चुपके से साइबर हमले की तैयारी कर रहा है. गुमनाम नंबर से आए मैसेज पर क्लिक करने या फोन उठाने से बचें और यह जानकारी सभी को शेयर करें.

ये भी पढें: Fact Check: क्या भारत ने पाकिस्तान के शहरी इलाके में हमला किया? फिलाडेल्फिया विमान दुर्घटना का पुराना वीडियो वायरल

क्या NSA अजीत डोभाल फेसबुक पर हैं?

PIB Fact Check ने किया खुलासा

यह पोस्ट न सिर्फ भाषा के स्तर पर अजीब थी, बल्कि इससे झूठी और भ्रामक सूचनाएं फैलाने की कोशिश भी की गई थी. सरकार ने इस पर संज्ञान लेते हुए लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है. PIB Fact Check की टीम ने पुष्टि की है कि अजीत डोभाल सोशल मीडिया पर किसी भी प्लेटफॉर्म पर सक्रिय नहीं हैं. उनके नाम से बनाया गया यह अकाउंट फर्जी है और इसका मकसद आम लोगों को गुमराह करना है.

साथ ही यह भी आशंका जताई गई है कि ऐसे फेक अकाउंट का इस्तेमाल भारत-पाक संघर्ष के लिए साइबर फ्रॉड या फर्जी सूचनाएं फैलाने के लिए भी किया जा सकता है.

फेक प्रोफाइल को करें रिपोर्ट

इस मामले में साइबर एक्सपर्ट्स ने भी आगाह किया है कि फेक अकाउंट से शेयर की गई किसी भी जानकारी को सत्य मानकर शेयर न करें. ऐसा करना न सिर्फ आपके डाटा के लिए खतरा हो सकता है बल्कि देश की सुरक्षा से भी खिलवाड़ हो सकता है. सरकार की ओर से साफ निर्देश हैं कि अगर आपको किसी वीआईपी अधिकारी या नेता के नाम से कोई सोशल मीडिया प्रोफाइल दिखे, तो पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि करें. केवल सरकारी वेबसाइट, PIB या वेरिफाइड अकाउंट्स से मिली जानकारी पर ही विश्वास करें.

इस तरह के मामलों में आम नागरिकों की सतर्कता बेहद जरूरी है. अगर किसी को ऐसा कोई फेक प्रोफाइल नजर आता है, तो तुरंत उसकी रिपोर्ट करें और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).