वायरल

Viral Video: रील के लिए जान से खिलवाड़, 'सैय्यारा' के गाने पर कपल ने ग्वालियर के नलकेश्वर वॉटरफॉल पर बनाया वीडियो

दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के एक वाटरफॉल में एक युवक रील बनाते समय नीचे गिर गया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. लोग रील बनाने के लिए किसी भी तरह का जोखिम उठाने के लिए तैयार है.

Viral Video: रील के लिए जान से खिलवाड़, 'सैय्यारा' के गाने पर कपल ने ग्वालियर के नलकेश्वर वॉटरफॉल पर बनाया वीडियो
Credit-(X,@VistaarNews)

Viral Video: दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के एक वाटरफॉल में एक युवक रील बनाते समय नीचे गिर गया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. लोग रील बनाने के लिए किसी भी तरह का जोखिम उठाने के लिए तैयार है. ऐसा ही एक वीडियो मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है. जहांपर नलकेश्वर वाटरफॉल के नीचे चट्टान पर खड़े होकर एक कपल सैय्यारा के गाने पर रील बना रहा है. इस दौरान कपल ने डांस भी किया. इस दौरान और भी एक कपल मौजूद था. इस वीडियो में देख सकते है की ऊपर से तेज बहाव से पानी नीचे गिर रहा है.ऐसी जगहों पर बारिश के महीने में फिसलन होती है, बावजूद इसके लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे है, वह भी केवल रील के लिए.

इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Baloda Bazar: रील का शौक बना जानलेवा! धसकुंड वॉटरफॉल से युवक ने लगाईं छलांग, गंभीर रूप से हुआ घायल, छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार का VIDEO आया सामने

वाटरफॉल के नीचे कपल ने बनाई रील

बहाव के बीच डांस

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि झरने में पानी का बहाव बहुत तेज था. ऐसे माहौल में जरा सी चूक से दोनों किसी गहरी खाई में गिर सकते थे, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था. गनीमत रही कि कोई अनहोनी घटना नहीं घटी.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही रील

यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने इसे जमकर शेयर करना शुरू कर दिया. जहां कुछ लोग इसे रोमांटिक कहकर पसंद कर रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने इस तरह की लापरवाही भरी हरकत पर नाराजगी जताई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).