त्योहार

Rajasthan Day 2026 Wishes: राजस्थान दिवस के इन राजस्थानी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए दें प्रियजनों को बधाई

राजस्थान दिवस पर पूरे राज्य में खास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, साथ ही लोग एक-दूसरे के साथ शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान करता है. ऐसे में इस खास मौके पर अपनी मिट्टी की खुशबू बिखेरने के लिए आप अपने मित्रों और परिजनों को राजस्थानी भाषा में यह विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स भेजकर उन्हें राजस्थान दिवस की बधाई दे सकते हैं.

Rajasthan Day 2026 Wishes: राजस्थान दिवस के इन राजस्थानी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए दें प्रियजनों को बधाई
राजस्थान दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

Rajasthan Day 2026 Wishes In Hindi: अपनी वीरता, ऐतिहासिक किलों, सुनहरे रेत के टीलों और समृद्ध लोक संगीत के लिए दुनिया भर में मशहूर राजस्थान राज्य सोमवार, 30 मार्च 2026 को अपना 77वां स्थापना दिवस (Rajasthan Day) मना रहा है. उत्तर-पश्चिम भारत की यह पावन धरा आज अपनी उस ऐतिहासिक विरासत का जश्न मना रही है, जो सदियों से 'पधारो म्हारे देश' की भावना के साथ पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती रही है. राजस्थान स्थापना दिवस (Rajasthan Foundation Day) के अवसर पर राज्य भर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है.

ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार, 30 मार्च 1949 को जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर जैसी बड़ी रियासतों का विलय कर 'राजस्थान' राज्य का गठन किया गया था. एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आने से पहले इस पूरे क्षेत्र को 'राजपुताना' के नाम से जाना जाता था. गठन के समय जयपुर को इसकी भौगोलिक और रणनीतिक महत्ता को देखते हुए राज्य की राजधानी घोषित किया गया था.

राजस्थान दिवस पर पूरे राज्य में खास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, साथ ही लोग एक-दूसरे के साथ शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान करता है. ऐसे में इस खास मौके पर अपनी मिट्टी की खुशबू बिखेरने के लिए आप अपने मित्रों और परिजनों को राजस्थानी भाषा में यह विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स भेजकर उन्हें राजस्थान दिवस की बधाई दे सकते हैं.

1- राजस्थान स्यूं हूं म राजस्थान स्युं, मारवाड़ी हूं म केवू हूं शान स्यु.
म्हारो राजस्थान!

राजस्थान दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

2- सब देवां री अठे महिमा चारो ओर, लोगां रो पहनावो साफो, धोती और चोला.
म्हारो राजस्थान!

राजस्थान दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

3- देखन लायक अठे खेतां री हरियाली है, अठे हुव हमेशा शूरवीरों रो बख़ान.
म्हारो राजस्थान!

राजस्थान दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

4- सोने री धरती अठै, चांदी रो असमान,
रंग रंगीलो रस भरयो, ओ म्हारो राजस्थान.
म्हारो राजस्थान!

राजस्थान दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

5- आ धरती म्हारें राजस्थान री, मनें खुद पर होवे घणों अभिमान,
इण धरती पर जन्म लियो हां, म्हारो सम्मान ओ है राजस्थान.
म्हारो राजस्थान!

राजस्थान दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

राजस्थान की उत्पत्ति के साक्ष्य करीब 5000 साल पुराने बताए जाते हैं. प्राचीन वास्तुकला और सांस्कृतिक विविधता का यह संगम आज भी यहाँ के महलों और हवेलियों में जीवित है. पर्यटन आज भी राज्य की अर्थव्यवस्था का एक मुख्य स्तंभ है. हर साल लाखों की संख्या में विदेशी और घरेलू पर्यटक राजस्थान के किलों और यहाँ की अनूठी जीवनशैली का अनुभव करने के लिए आते हैं.

राजस्थान दिवस का आयोजन केवल एक तिथि का उत्सव नहीं है, बल्कि यह यहाँ के रणबांकुरों के बलिदान और कलाकारों की कला को सम्मान देने का दिन है. राज्य सरकार द्वारा इस अवसर पर राजधानी जयपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों पर विशेष रोशनी और लोक कला प्रदर्शनियों का प्रबंध किया गया है. इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को राजस्थान के गौरवशाली अतीत से रूबरू कराना और भविष्य के विकास के प्रति संकल्पित करना है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2026 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).