Rabindranath Tagore Jayanti 2026 Wishes In Hindi: भारतीय साहित्य, कला और दर्शन को वैश्विक पहचान दिलाने वाले महान विभूति रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती (Rabindranath Tagore Jayanti) इस वर्ष 7 मई को मनाई जा रही है. बहुमुखी प्रतिभा के धनी टैगोर का जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता के ऐतिहासिक जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी में हुआ था. गुरुदेव के नाम से विख्यात टैगोर ने अपनी रचनाओं और विचारों से न केवल भारत बल्कि संपूर्ण विश्व को प्रभावित किया. इस खास दिन पर लोग व्हाट्सएप स्टेटस, फेसबुक ग्रीटिंग्स और एचडी वॉलपेपर्स के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. रवींद्रनाथ टैगोर केवल एक कवि ही नहीं, बल्कि एक प्रखर उपन्यासकार, नाटककार, दार्शनिक, संगीतकार, चित्रकार और समाज सुधारक भी थे. उनकी प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने महज 8 साल की उम्र में अपनी पहली कविता लिखी थी.
संगीत के प्रति उनका प्रेम अटूट था और उन्होंने अपने जीवनकाल में 2,000 से अधिक गीतों की रचना की, जिसे आज 'रवींद्र संगीत' के नाम से जाना जाता है. वे दुनिया के इकलौते ऐसे कवि हैं जिनकी रचनाओं को दो देशों—भारत (जन गण मन) और बांग्लादेश (आमार सोनार बांग्ला)—ने अपने राष्ट्रगान के रूप में अपनाया. टैगोर की साहित्यिक साधना का शिखर 'गीतांजलि' को माना जाता है, जिसके लिए उन्हें साहित्य के प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसके अलावा उनके प्रमुख काव्य संग्रहों में 'सोनार तरी', 'मानसी' और 'बालका' शामिल हैं.
भारतीय साहित्य और कला के पुरोधा रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती हर साल धूमधाम से मनाई जाती है. इस विशेष अवसर पर उनके जीवन, रचनाओं और विरासत को याद किया जाता है, साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में आप भी इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस के जरिए अपनों को रवींद्रनाथ टैगोर जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं.





गद्य साहित्य में भी उनका योगदान अतुलनीय है. उन्होंने 'गोरा', 'घरे-बाइरे' और 'चोखेर बाली' जैसे कालजयी उपन्यास लिखे. उनके नाटक जैसे 'डाकघर', 'राजा' और 'रक्तकरबी' आज भी रंगमंच पर उतने ही प्रासंगिक हैं. शिक्षा के क्षेत्र में टैगोर के क्रांतिकारी विचारों ने 'शांतिनिकेतन' को जन्म दिया. उन्होंने 1901 में पश्चिम बंगाल के ग्रामीण क्षेत्र में एक प्रायोगिक विद्यालय शुरू किया था, जो 1921 में 'विश्व भारती विश्वविद्यालय' के रूप में विकसित हुआ. यह संस्थान आज भी टैगोर के प्रकृति और मानवतावादी शिक्षा के दर्शन को जीवित रखे हुए है.













QuickLY