News

Narmadapuram Train Fire: अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन की पार्सल बोगी में लगी आग, नर्मदापुरम में एक घंटे की मशक्कत के बाद किया काबू, बड़ा हादसा टला

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में चलती ट्रेन में पार्सल बोगी में आग लगने से हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद ट्रेन के यात्रियों में डर फ़ैल गया. हालांकि इस आग में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है.

Narmadapuram Train Fire: अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन की पार्सल बोगी में लगी आग, नर्मदापुरम में एक घंटे की मशक्कत के बाद किया काबू, बड़ा हादसा टला
Credit-(X,@sirajnoorani)

Narmadapuram Train Fire: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में चलती ट्रेन में पार्सल बोगी में आग लगने से हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद ट्रेन के यात्रियों में डर फ़ैल गया. हालांकि इस आग में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है. जानकारी के मुताबिक़ घटना कल दोपहर चार बजे की है. नर्मदापुरम के खुटवासा स्टेशन के पास नर्मदापुरम-अहमदाबाद से चलकर बरौनी जाने वाली 19483 बरौनी एक्सप्रेस की पीछे की बोगी में गार्ड ने धुआं देखा.

इसके बाद ट्रेन को रोका गया. इसके बाद ट्रेन की जांच की गई तो देखा कि ट्रेन की सबसे पीछे वाली बोगी लगेज और जनरेटर वाले हिस्से में आग लग गई थी.यात्रियों की सुरक्षा के हिसाब से इस डिब्बे को ट्रेन से अलग कर  दिया. पिछले बोगी में आग लगने के कारण काफी देर तक ट्रेन रुकी रही. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @sirajnoorani नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Fire In Train: इंदौर से रतलाम जा रही डेमू ट्रेन के इंजन में लगी आग, डरकर यात्री कूदे नीचे, कर्मचारियों ने मिलकर आग पर पाया काबू

ट्रेन में लगी आग 

बोगी को अलग कर रवाना की गई ट्रेन

जब अधिकारियों ने आग को देखा तो आग पर काबू पाया और उसको बुझाया गया. इस आग को बुझाने में करीब एक घंटे का समय लगा. इसके बाद ट्रेन के बोगी को अलग किया गया और ट्रेन को रवाना किया गया.

बड़ा हादसा टला

इस ट्रेन में आग लगने के बाद और उसको बुझाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया. अगर गार्ड का ध्यान नहीं रहता तो किसी भी प्रकार की अनहोनी हो सकती थी. इस घटना के बाद काफी देर तक ट्रेन के यात्रियों में भी अफरा तफरी का माहौल रहा. बताया जा रहा है की पार्सल बोगी का सामान इस आग में जल गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2025 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).