News

Lucknow Fight Video: लखनऊ में ACP ऑफिस के बाहर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पुलिस कर्मचारी की मौजूदगी में भी नहीं रुके लोग, सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने

लखनऊ में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग एसीपी ऑफिस पहुंचे थे. ऑफिस के बाहर आने के बाद इनमें जमकर मारपीट हुई.

Lucknow Fight Video: लखनऊ में ACP ऑफिस के बाहर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पुलिस कर्मचारी की मौजूदगी में भी नहीं रुके लोग, सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने
Credit-(X,@bstvlive)

लखनऊ,उत्तर प्रदेश: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एसीपी कार्यालय के बाहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई.चूंकि अधिकतर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में थी, इसलिए मौके पर तैनात फोर्स बेहद सीमित थी.बताया जा रहा है कि कल्ली पूरब गांव से दो पक्ष जमीन से जुड़ी शिकायत लेकर एसीपी कार्यालय पहुंचे थे. दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई और फिर देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल गया. एकमात्र मौजूद सिपाही ने बीच-बचाव की कोशिश की, मगर भिड़े हुए लोग एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटते रहे. इन लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया.

इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया X पर @bstvlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: रोजा रखनेवाले ई रिक्शा चालक के साथ पुलिस ने की मारपीट, शख्स हुआ बेहोश, लखनऊ के निशांतगंज का वीडियो आया सामने

एसीपी ऑफिस के बाहर मारपीट

हंगामे का वीडियो हुआ वायरल

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें लात-घूंसे चलते दिखाई दे रहे हैं.वीडियो में यह भी देखा गया कि एक पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को रोकने की नाकाम कोशिश करता है. घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर ऐसे समय में जब थाने पर ही झगड़ा हो रहा था और नियंत्रण करने वाला कोई मौजूद नहीं था.

आरोपियों को लिया गया हिरासत में

मोहनलालगंज थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है. सभी पर मारपीट और अशांति फैलाने के आरोप हैं. साथ ही, वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य शामिल लोगों की तलाश की जा रही है.ग्राम प्रधान राम खेलावन और उनके भाई राम जियावन के बीच लंबे समय से दरवाजे के उपयोग को लेकर विवाद चला आ रहा है. उसी विवाद के निपटारे के लिए दोनों पक्ष बुधवार को एसीपी कार्यालय पहुंचे थे, जहां बहस ने उग्र रूप ले लिया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2025 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).