VIDEO: रोजा रखनेवाले ई रिक्शा चालक के साथ पुलिस ने की मारपीट, शख्स हुआ बेहोश, लखनऊ के निशांतगंज का वीडियो आया सामने
Credit-(X,@Vishal0700)

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: लखनऊ के निशांतगंज में एक पुलिस की निर्दयता का वीडियो सामने आया है. जहांपर एक ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की गई. बताया जा रहा है की बेवजह पुलिस ने इसके साथ मारपीट की, जबकि शख्स ने रोजा रखा हुआ था, इस मारपीट में युवक बेहोश हो गया. इस घटना के बाद रिक्शा चालकों में आक्रोश फ़ैल गया और उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया.प्रदर्शन देख पुलिस कर्मचारियों ने युवक को दुसरे के कंधे पर उठाकर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया. बताया जा रहा है की फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @Vishal0700 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: पुलिस की दादागिरी! चालान के दौरान युवक से जमकर मारपीट, पीटते हुए ले गई थाने, शिवपुरी का वीडियो देखकर लोगों को आया गुस्सा

पुलिस ने ई-रिक्शा चालक से की मारपीट