Owner Killing In Rajasthan: लव मैरिज करने से नाराज युवती के परिजनों ने उठाया भयानक कदम! पति के सामने ही किडनैप किया और कर दी हत्या, राजस्थान के झालावाड़ की घटना
राजस्थान के झालावाड़ में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. लव मैरिज करने से युवती के परिजन इतने गुस्सा हुए की उन्होंने पति के सामने ही उसको किडनैप कर लिया और फिर उसकी हत्या कर दी.
Owner Killing In Rajasthan: राजस्थान के झालावाड़ में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. लव मैरिज करने से युवती के परिजन इतने गुस्सा हुए की उन्होंने पति के सामने ही उसको किडनैप कर लिया और फिर उसकी हत्या कर दी. मृतक पीड़िता नाम शिमला कुशवाह था और उसकी उम्र 24 साल थी.इस ऑनर किलिंग की घटना से शहर में खलबली मच गई है.
जानकारी के मुताबिक़ एक साल पहले शिमला ने गांव के ही रवि भील नाम के युवक के साथ लव मैरिज किया था. इस शादी के बाद से ही शिमला के परिजन नाराज थे और गुस्से में थे. ये भी पढ़े :People Beat Up The Drunkard: शराब के नशे में लड़की का हाथ पकड़ने के आरोप में लोगों ने की जमकर पिटाई, व्यक्ति की हुई मौत, जलगांव की घटना
इसी वजह से दोनों पति पत्नी अलग रहते थे. पिछले कुछ दिनों से पति पत्नी दोनों मध्यप्रदेश में एक जगह पर रहते थे. गुरुवार को दोनों उनके अपने गांव के बैंक पहुंचे थे. इसी दौरान इसकी जानकारी युवती के परिजनों को मिली. युवती के परिजनों ने पति के सामने ही उसको किडनैप कर लिया, युवती का पति रवि मौके से भाग गया और अपनी जान बचाई.
लेकिन शिमला के परिजनों ने उसकी हत्या कर दी और शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया. इस घटना के बाद पति ने मामले की शिकायत दर्ज कराई . बताया जा रहा है की सभी आरोपी फरार है.ये बात भी सामने आई है की जब युवक किडनैप करने की शिकायत लेकर पहुंचा तो पुलिस ने उसे मारकर भगा दिया था. जब उसने जलाने की खबर दी , तब पुलिस अलर्ट हुई. पुलिस ने शिमला के अधजले शव को कब्जे में लिया है और पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है.
इस घटना के बाद शहर में खलबली मच गई है. पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक किए है. इस युवती को किडनैप करते हुए उसके परिजन दिखाई दिए है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

