People Beat Up The Drunkard: शराब के नशे में लड़की का हाथ पकड़ने के आरोप में लोगों ने की जमकर पिटाई, व्यक्ति की हुई मौत, जलगांव की घटना
जलगांव जिले के आसोदा गांव में एक घटना सामने आई है. जिसमें एक व्यक्ति पर शराब के नशे में लड़की से छेड़खानी और हाथ पकड़ने का आरोप लगा. इसके बाद जमाव ने जमकर व्यक्ति की पिटाई की. जिसमें व्यक्ति की मौत हो गई.
People Beat Up The Drunkard: जलगांव जिले आसोदा गांव में एक घटना सामने आई है. जिसमें एक व्यक्ति पर शराब के नशे में लड़की से छेड़खानी और हाथ पकड़ने का आरोप लगा. इसके बाद जमाव ने जमकर उस व्यक्ति की पिटाई की. जिसमें व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक का नाम भास्कर भंगाळे था. वो खेतों में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे.
बताया जा रहा है की गुरुवार को लड़की से छेड़खानी करने के विरोध मे लोग भास्कर के घर पहुंचे , इस दौरान काफी भीड़ जमा हो गई थी. इसी दौरान उनके साथ मारपीट की गई. उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां उनकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है और शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. इस घटना के बाद से जिले में खलबली मच गई है. ये भी पढ़े :Doctor Attacked With A Crowbar: गुंडों ने नहीं, इस बार डॉक्टर ने किया कोयते से युवक पर हमला, ब्याज के पैसे नहीं लौटाने के कारण दोस्तों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम, पुणे की घटना
मारपीट के बाद भास्कर को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था. लेकिन वहां उनकी मौत हो गई. पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है की ,' क्या सचमुच भास्कर ने लड़की से छेड़खानी की थी क्या ? इस घटना को लेकर पुलिस ने गांव में भी कड़ा बंदोबस्त लगाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

