बिजनेस

Silver Rate Today, February 05, 2026: शादी सीजन के बीच चांदी के दाम में हुआ इजाफा! जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के ताजा रेट

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी चांदी की कीमतों में अल्पकालिक उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, करेंसी मूवमेंट और औद्योगिक मांग चांदी के भाव तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे. हालांकि मौजूदा रुझान को देखते हुए चांदी निवेशकों और कारोबारियों दोनों के लिए फोकस में बनी हुई है.

Silver Rate Today, February 05, 2026: शादी सीजन के बीच चांदी के दाम में हुआ इजाफा! जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के ताजा रेट

Silver Rate Today, February 5: देश के सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में मजबूती देखने को मिली. गुरुवार को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद, कोलकाता, पुणे, केरल और वडोदरा समेत प्रमुख बाजारों में चांदी 320 रुपए प्रति ग्राम और करीब 3,20,100 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर दर्ज की गई. हाल के दिनों की तुलना में चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की चाल और घरेलू ट्रेडिंग सेंटीमेंट का असर भारतीय बाजार पर साफ नजर आ रहा है. Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड स्तर से लुढ़के दाम; जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य शहरों के आज के के ताजा रेट

Silver Price Trend: हालिया उतार-चढ़ाव

फरवरी की शुरुआत में चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया. सप्ताह की शुरुआत में चांदी 2.80 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास फिसल गई थी, लेकिन इसके बाद बाजार में दोबारा खरीदारी लौटी और दाम 3.20 रुपए लाख प्रति किलो के करीब पहुंच गए. पिछले एक सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में चांदी की कीमतें 2.80 लाख से 3.20 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के बीच घूमती रहीं. इस दौरान अंतरराष्ट्रीय स्पॉट प्राइस, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और निवेशकों की धारणा ने कीमतों को प्रभावित किया.

आज के चांदी का भाव (Silver Rates Today, February 05, 2026- Per Kilogram)

City

Silver Price Today

Delhi INR 3,20,100
Mumbai INR 3,20,100
Chennai INR 3,20,100
Hyderabad INR 3,20,100
Bengaluru INR 3,20,100
Ahmedabad INR 3,20,100
Kolkata INR 3,20,100
Pune INR 3,20,100
Kerala INR 3,20,100
Vadodara INR 3,20,100

क्यों बढ़ रहे हैं चांदी के दाम?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, औद्योगिक मांग, वैश्विक बाजार से मिल रहे संकेत और कीमती धातुओं में निवेश की बढ़ती रुचि ने चांदी को समर्थन दिया है. सोने के साथ-साथ चांदी को भी सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखा जा रहा है, जिससे कीमतों में मजबूती बनी हुई है.

आगे क्या रह सकता है चांदी का रुख?

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी चांदी की कीमतों में अल्पकालिक उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, करेंसी मूवमेंट और औद्योगिक मांग चांदी के भाव तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे. हालांकि मौजूदा रुझान को देखते हुए चांदी निवेशकों और कारोबारियों दोनों के लिए फोकस में बनी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2026 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).