News

Deharadun Road Accident: टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार डंपर ने मारी कई वाहनों को टक्कर, 2 की हुई मौत, देहरादून के लच्छीवाला की घटना (Watch Video)

उत्तराखंड के देहरादून से एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. जहांपर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक डंपर ने दुसरे वाहनों को टक्कर मार दी. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई.

Deharadun Road Accident: टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार डंपर ने मारी कई वाहनों को टक्कर, 2 की हुई मौत, देहरादून के लच्छीवाला की घटना (Watch Video)
Credit-(X,@WeUttarPradesh)

देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. जहांपर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक डंपर ने टोल प्लाजा पर खड़ी कारों को  टक्कर मार दी. इस घटना में  दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि डंपर का ब्रेक फेल हो गया था और जिसके कारण तेज रफ़्तार डंपर टोल प्लाजा पर खड़ी कारों से जा टकराया.

इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें देख सकते है की किस तरह से डंपर ने कारों को रौंदा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Dehradun Road Accident: देहरादून में तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने चार मजदूरों को कुचला, सभी की मौत

देहरादून में डंपर ने मारी कारों को टक्कर

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के मुताबिक डंपर लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास ब्रेक फैल होने के कारण अनियंत्रित होकर 3 वाहनो को क्षतिग्रस्त कर टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया. डंपर की चपेट में आने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए तथा एक वाहन और टोल प्लाज़ा के खंभे के बीच फंसकर बुरी तरह से चकनाचूर हो गया. इस हादसे में कार में बैठे दो लोगों की मौत हो गई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू किया राहत अभियान

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को सड़क से हटाया.पुलिस अधीक्षक यातायात लोकजीत सिंह ने बताया कि'डंपर द्वारा कार में टक्कर मारने की घटना में दो लोगों की मृत्यु की सूचना है. बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल हो गए थे. घटना की जांच की जा रही है. इस हादसे के बाद घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2025 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).