Dehradun Road Accident: देहरादून में तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने चार मजदूरों को कुचला, सभी की मौत
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला, जब एक अनियंत्रित वाहन ने चार मजदूरों को कुचल दिया. यह हादसा साईं मंदिर के पास हुआ.
देहरादून, 13 मार्च : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला, जब एक अनियंत्रित वाहन ने चार मजदूरों को कुचल दिया. यह हादसा साईं मंदिर के पास हुआ.
हादसे में चारों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान पास में खड़े दो स्कूटी सवार भी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दून अस्पताल भिजवाया. यह भी पढ़ें : राजस्थान उच्च न्यायालय ने नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को 27 सप्ताह का गर्भ गिराने की अनुमति दी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय वाहन बहुत तेज गति में था और अचानक अनियंत्रित होकर मजदूरों को रौंदते हुए फरार हो गया. गाड़ी का चालक घटना के बाद घटनास्थल से भाग निकला. पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2025 08:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

