देश

Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में भारी बारिश, अगले कुछ घंटों में और बिगड़ सकता है मौसम; एयर इंडिया और इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी (Watch Video)

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है. अचानक हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है.

Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में भारी बारिश, अगले कुछ घंटों में और बिगड़ सकता है मौसम; एयर इंडिया और इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी (Watch Video)

Delhi Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है. अचानक हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसमें चेतावनी दी गई है कि अगले कुछ घंटों में राजधानी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे और धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. खासकर उत्तर और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मद्देनजर एयर इंडिया और इंडिगो ने अपने हवाई यात्रियों के लिए यात्रा एडवाइजरी जारी की है.

ये भी पढें: Weather Alert for Haryana: हरियाणा में अगले कुछ घंटों में धूल भरी आंधी और तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिगड़ सकता है मौसम; VIDEO

दिल्ली-NCR में हुई बारिश

एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

एयर इंडिया और इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

एयर इंडिया ने अपने ऑफिशियल 'एक्स' हैडल पर लिखा, ''आज शाम को बारिश और आंधी के कारण दिल्ली से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. कृपया https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html पर अपनी उड़ान की स्थिति देखें.

वहीं, इंडिगो ने कहा, ''दिल्ली में बारिश और मध्यम हवाएं चलने का पूर्वानुमान है, जिससे उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है. कृपया हवाई अड्डे पर जाने से पहले http://bit.ly/3DNYJqj पर अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें .

मई में अब तक 186.4 मिमी बारिश हुई

शनिवार दोपहर करीब 3 बजे मौसम विभाग ने बताया कि एक उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशा में बढ़ने वाला बादलों का झुंड दिल्ली की तरफ बढ़ रहा है. इसके चलते कुछ ही देर में हल्की बारिश और तेज हवाओं की शुरुआत हो गई. रोहतक और जींद में हवा की रफ्तार 60-65 किमी प्रति घंटे तक दर्ज की गई.

दिल्ली में इस मई में अब तक 186.4 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्यत: इस महीने औसतन सिर्फ 30.7 मिमी बारिश होती है. यह आंकड़ा पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ चुका है. इससे पहले मई 2008 में 165 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. 25 मई को दिल्ली में सफदरजंग वेदर स्टेशन पर एक दिन में सबसे ज्यादा 81.44 मिमी बारिश दर्ज की गई.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2025 05:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).