Weather Alert for Haryana: हरियाणा में अगले कुछ घंटों में धूल भरी आंधी और तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिगड़ सकता है मौसम; VIDEO

Weather Alert for Haryana: मौसम विभाग ने हरियाणा के लिए धूल भरी आंधी और गरज के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, अगले 1 से 3 घंटों के भीतर राज्य के कई जिलों में अचानक मौसम बदल सकता है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है. जिन जिलों में मौसम खराब होने की संभावना है, उनमें बागपत, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक और सोनीपत शामिल हैं.

लोगों को घरों में रहने, खुले में न जाने और बिजली के खंभों या पेड़ों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है. किसानों को भी फसलों को सुरक्षित रखने के उपाय करने की सलाह दी गई है.

ये भी पढें: बम की झूठी खबर की वजह से हरियाणा सचिवालय को खाली कराना पड़ा

हरियाणा के लिए मौसम की चेतावनी