देश

होवित्जर तोप पर सवार होकर निकले पीएम नरेंद्र मोदी, देखें VIDEO

पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद एल एंड टी में तैयार के9 होवित्जर तोप का निरीक्षण किया और बाकायदा इसकी सवारी भी की

होवित्जर तोप पर सवार होकर निकले पीएम नरेंद्र मोदी, देखें VIDEO
पीएम मोदी ने की होवित्जर तोप की सवारी (Photo Credits: PIB India)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को सूरत (Surat) के हजीरा (Hazira) में लार्सन एंड टूब्रो (Larsen and Toubro) की होवित्जर (Howitzer) तोप निर्माण इकाई का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला. दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद एल एंड टी में तैयार के-9 होवित्जर (K-9 Howitzer) तोप का निरीक्षण किया और बाकायदा इसकी सवारी भी की. पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो भी शेयर किया है.

बता दें कि भारत की यह पहली निजी निर्माण इकाई होगी जहां स्व-चालित के9 वज्र होवित्जर तोपों का निर्माण किया जाएगा. ‘एल एंड टी’ ने 2017 में ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारतीय सेना को के9 वज्र-टी 155 मिलिमीटर ‘ट्रैक्ड सेल्फ प्रोपेल्ड’ तोप प्रणालियों की 100 इकाइयों की आपूर्ति करने के लिए 4,500 करोड़ रुपये का अनुबंध हासिल किया था.

देखें वीडियो-

कंपनी ने इन तोपों के निर्माण के लिए सूरत से करीब 30 किलोमीटर दूर अपने हजीरा स्थित केंद्र में आर्मर्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स स्थापित किया है, जहां स्व-चालित आर्टिलरी होवित्जर, भविष्य में पैदल सेना से लड़ने वाले वाहनों, भविष्य के लिए तैयार लड़ाकू वाहनों और भविष्य के मुख्य युद्धक टैंकों जैसे उन्नत बख्तरबंद वाहनों का निर्माण किया जाएगा. यह भी पढ़ें- 'यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम' शुरू करने जा रहा ISRO, पूरे भारत से होगा 100 छात्रों को चयन, मिलेगा सैटेलाइट बनाने का प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस

विनिर्माण परिसर ‘के9 वज्र-टी 155 मिमी / 52-कैलिबर ट्रैक्ड सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर गन' कार्यक्रम को पूर्ण कर रहा है. ‘के9 वज्र’ अनुबंध में 42 महीनों के अंदर ऐसी 100 प्रणालियों की आपूर्ति शामिल है. यह रक्षा मंत्रालय द्वारा एक निजी कंपनी को दिया गया सबसे बड़ा अनुबंध है.

भाषा इनपुट

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2019 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).