News

Chhatarpur Shocker: पति ने की हैवानियत से भरी हरकत! पत्नी को मोमोज में दिया ड्रग्स, फिर दोस्त के साथ मिलकर किया रेप, मध्य प्रदेश के छतरपुर में भयावह घटना आई सामने

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) जिले में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक पत्नी ने उसके पति समेत 3 लोगों पर आरोप लगाया है की उसे मोमोज में ड्रग्स देकर उसके साथ रेप किया गया.

Chhatarpur Shocker: पति ने की हैवानियत से भरी हरकत! पत्नी को मोमोज में दिया ड्रग्स, फिर दोस्त के साथ मिलकर किया रेप, मध्य प्रदेश के छतरपुर में भयावह घटना आई सामने
Credit-(Pixabay)

छतरपुर, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) जिले में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक पत्नी ने उसके पति समेत 3 लोगों पर आरोप लगाया है की उसे मोमोज (Momos) में ड्रग्स (Drugs) देकर उसके साथ गैंगरेप (Gangrape) किया गया. इसके बाद इस महिला के हाथ पैर बांधकर उसे सड़क पर फेंक दिया गया. रेलवे ओवरब्रिज के पास महिला के हाथ पैर बंधे हुए थे और लोगों ने जब महिला को देखा तो उन्होंने पुलिस (Police) को जानकारी दी. इसके बाद महिला को सागर के जिला हॉस्पिटल (Hospital) में एडमिट करवाया गया और इसके बाद जब महिला को होश आया तो उसने बताया की उसके साथ जमकर मारपीट की गई.

महिला ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा की ,' उसका पति उसे बाजार लेकर गया और इसके बाद उसे खाने के लिए मोमोज दिए और इसके बाद महिला बेहोश हो गई. इसके बाद उसपर तीन लोगों ने रेप किया और इसके बाद उसे बांधकर रखा और इसके बाद उसे सड़क के किनारे फेंक दिया गया है. ये भी पढ़े:Bhiwandi Shocker: ठाणे के भिवंडी में एक्स बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका को दी ऐसी सजा, किडनैप करने के बाद दोस्तों के साथ लूटी अस्मत, 6 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज

महिला ने लगाया दरिंदगी का आरोप

इस दौरान महिला ने पुलिस (Police) को भी चेतावनी दी है की अगर आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपना जीवन समाप्त कर लेगी और इसकी जिम्मेदार पुलिस होगी. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार, समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनकी तलाश जारी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है की महिला की शादी 2014 में संदिग्ध से हुई है और उसने पहले भी दमोह, बड़ामलहरा, गुलगंज और बिजावर पुलिस थानों में बलात्कार और हमले की कई शिकायतें (Complaints) दर्ज कराई हैं.पहले के एक मामले में, महिला ने गांव के सरपंच और सचिव पर बलात्कार का आरोप लगाया था, बाद में मध्यस्थता के ज़रिए आरोपों का निपटारा कर दिया गया था. पुलिस इस मामले में महिला के दावों की पुष्टि कर रही है और चल रही जांच के तहत मेडिकल के सबूत भी जुटा रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2025 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).