Bhiwandi Shocker: ठाणे के भिवंडी में एक्स बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका को दी ऐसी सजा, किडनैप करने के बाद दोस्तों के साथ लूटी अस्मत, 6 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज
भिवंडी में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एक 22 साल की युवती को उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने अपने 5 दोस्तों की मदद से किडनैप कर लिया और इसके बाद 6 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया.
मुंबई, महाराष्ट्र: भिवंडी में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एक 22 साल की युवती को उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने अपने 5 दोस्तों की मदद से किडनैप कर लिया और इसके बाद 6 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया. इस घटना के बाद परिसर में खलबली मच गई है. इस मामले में शांति नगर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ गैंगरेप और किडनैपिंग का मामला दर्ज किया है.
इसके साथ दो ऐसे लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जिन्होंने इस काम में आरोपियों की मदद की. बताया जा रहा है की पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है की सभी की उम्र 20 से 25 के बीच है.ये भी पढ़े:Mumbai Shocker: हरिद्वार से मुंबई घुमने आई महिला के साथ एक्सप्रेस ट्रेन में रेप, बांद्रा रेलवे स्टेशन की घटना, खड़े हुए महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल
क्या है पूरा मामला?
पुलिस की जानकारी के मुताबिक़ पीड़िता भिवंडी के फातिमा नगर की रहनेवाली है. आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही परिसर में रहते है. कुछ साल तक पीड़िता और आरोपी रिलेशनशिप में थे और कुछ दिन पहले ही दोनों के संबंध टूट गए थे. युवती के किसी दुसरे के साथ संबंध होने की जानकारी आरोपी को मिली. जिसके कारण उसने युवती से बदला लेने की ठानी.अपनी मौसी के घर 20 फरवरी की रात वह सोई हुई थी. इसी दौरान जब उसकी नींद खुली तो तो उसने मोबाइल चेक किया तो उसे उसके भाई के 15 मिस्ड कॉल दिखाई दिए.
इसके बाद पीड़िता ने उसके मोबाइल पर फ़ोन लगाया तो उसे बताया गया कि उसकी तबियत ठीक नहीं है. इसके बाद युवती 21 की सुबह ऑटो से जहां उसके भाई ने बुलाया था, वहां गई. वहां पहुंचते ही उसे पता चला की उसके एक्स बॉयफ्रेंड और आरोपियों ने उसके भाई को किडनैप किया था. इसके बाद आरोपियों ने उसके भाई और ऑटो चालक को वहां से मारकर भगा दिया. इसके बाद आरोपी युवती को स्कूल के पीछे की झाड़ियो में ले गए और उसके साथ छह लोगों ने एक के बाद एक रेप किया.
फिर दूसरी जगह लाकर किया पिकअप वैन में रेप
इसके बाद आरोपी पीड़िता को फातिमा नगर लेकर पहुंचे और यहां के पिकअप वैन में फिर पीड़िता के साथ गैंग रेप किया. इस घटना के बाद पीड़िता काफी घबरा गई और उसने अपने आपको इन दरिंदों के चंगुल से छुडवाया और सीधे भिवंडी के तहसील पुलिस स्टेशन में पहुंची. उसने पुलिस को उसके साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी और पुलिस ने मामला दर्ज किया.इस घटना में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बाकी के 5 आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है. इस घटना के बाद एक बार फिर महाराष्ट्र के कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2025 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

