News

Mumbai Lake Water Level Increase: मुंबई के लोगों के लिए खुशखबरी! पानी की टेंशन होगी खत्म, शहर के 7 तालाबों का जलस्तर बढ़ा

मुंबई कुछ दिनों से जोरदार बारिश चल रही है. अब ऐसे में मुंबई के लोगों के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है. मुंबई जिले समेत आसपास के क्षेत्रों में पानी सप्लाई होने वाले तालाबों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है.

Mumbai Lake Water Level Increase: मुंबई के लोगों के लिए खुशखबरी! पानी की टेंशन होगी खत्म, शहर के 7 तालाबों का जलस्तर बढ़ा
(Photo Credits WC)

 Mumbai Lake Water Level Increase: मुंबई कुछ दिनों से जोरदार बारिश चल रही है. अब ऐसे में मुंबई के लोगों के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है. मुंबई जिले समेत आसपास के क्षेत्रों में पानी सप्लाई होने वाले तालाबों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है.24 जून की सुबह 6 बजे तक सातों झीलों में पानी का कुल स्तर 32.89% तक पहुंच गया है, जबकि एक दिन पहले यह आंकड़ा 28.21% था. महज 24 घंटे में 67,799 मिलियन लीटर पानी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अभी मानसून की शुरुवात ही है और ऐसे तालाबों का जलस्तर बढ़ना मुंबई के लोगों के लिए राहत की बात है. पिछले दिनों मुंबई समेत ठाणे जिले में भी पानी की भारी किल्लत देखी गई थी.

जिसके बाद अब उम्मीद की जा रही है कि इस बार मुंबई के लोगों को पानी की किल्लत या फिर कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा. ये भी पढ़े:Mumbai Lake Water Level Update: महाराष्ट्र में बारिश के बीच बड़ी राहत! मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली झीलों का जलस्तर बढ़कर 28.21% पहुंचा

तालाबों का जलस्तर बढ़ा 

भातसा और वैतरणा जलाशयों में हलचल

शहर की जल आपूर्ति में अहम भूमिका निभाने वाली भातसा झील में मामूली बढ़ोतरी हुई है. वहीं अपर वैतरणा और मिडल वैतरणा जलाशयों में तकनीकी बदलाव और पानी का स्तर बढ़ने की सूचना है, जो भविष्य की आपूर्ति को बेहतर संकेत देती है.

भांडुप में तेज बारिश से झीलें सक्रिय हुईं

भांडुप जल शोधन केंद्र क्षेत्र में 50 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे इस मानसून की कुल वर्षा 433 मिमी हो गई है.यह झीलों के जलग्रहण क्षेत्र के लिए अच्छा संकेत है, जिससे जल प्रवाह बढ़ा है और भंडारण की प्रक्रिया तेज हुई है.

वाटर लेवल की डिटेल्स

अपर वैतरणा झील

वर्तमान जलस्तर 598.94 मीटर है, जिसमें 0.46 मीटर की वृद्धि हुई. इस झील में अब 88,631 मिलियन लीटर पानी संग्रहित है और 39.04 मिमी बारिश दर्ज की गई.

मोदक सागर

जलस्तर 123.13 मीटर तक पहुंचा है, जिसमें 0.66 मीटर की वृद्धि दर्ज की गई. इसमें 52,728 मिलियन लीटर पानी और 36.34 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

तानसा झील

259.47 मीटर तक जलस्तर पहुंचा, जो कि 4.12 मीटर की बड़ी बढ़ोतरी है. इसमें 65,008 मिलियन लीटर जल है, और 33.59 मिमी वर्षा दर्ज हुई.

मिडल वैतरणा

यह जलाशय 272.56 मीटर पर है, जिसमें 39.24 मीटर की सबसे अधिक वृद्धि हुई है. इसमें 188,877 मिलियन लीटर पानी उपलब्ध है.

भातसा

भातसा का जलस्तर 76.83 मीटर तक पहुंचा है, जिसमें 0.12 मीटर की बढ़त हुई. इसमें कुल 11,505 मिलियन लीटर पानी और 41.54 मिमी वर्षा हुई है.

विहार और तुलसी

विहार झील का स्तर 75.30 मीटर पर स्थिर बना हुआ है. तुलसी झील में 134.95 मीटर तक पानी है, जिसमें 0.06 मीटर की वृद्धि दर्ज हुई.

अभी और पानी की दरकार, निगरानी जारी

हालांकि बारिश ने जलस्तर में बढ़ोतरी दी है, फिर भी कुल भंडारण अब भी ज़रूरत से कम है. विशेषकर भातसा झील के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही वर्षा पर निगाहें टिकी हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोकण और गोवा क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी दी है. इससे मुंबई को पानी की आपूर्ति में और मजबूती मिलने की उम्मीद है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2025 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).