News

Bhiwandi Road Accident: गणपति बाप्पा के दर्शन करके लौट रहे थे पिता और मासूम बेटी, पीछे से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत, शाहपुर के गांव में फैला मातम

आएं दिन सड़क पर एक्सीडेंट (Accident) हो रहे है और लोग इसमें अपनी जान गंवा रहे है. ऐसा ही एक दिल दहला देनेवाला हादसा मुंबई से सटे भिवंडी के मुंबई -नाशिक नेशनल हाईवे पर हुआ है.

Bhiwandi Road Accident: गणपति बाप्पा के दर्शन करके लौट रहे थे पिता और मासूम बेटी, पीछे से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत, शाहपुर के गांव में फैला मातम
Representational Image | ANI

मुंबई, महाराष्ट्र: आएं दिन सड़क पर एक्सीडेंट (Accident) हो रहे है और लोग इसमें अपनी जान गंवा रहे है. ऐसा ही एक दिल दहला देनेवाला हादसा मुंबई (Mumbai) से सटे भिवंडी (Bhiwandi) के मुंबई -नाशिक नेशनल हाईवे (Mumbai-Nashik National Highway) पर हुआ है. इस एक्सीडेंट में पिता और मासूम बेटी की मौत हो गई. इस घटना के बाद शाहपुर तहसील (Shahpur Tehsil) के सरलांबे गांव में मातम फैल गया है. मृतकों के नाम 39 साल के राजेश अधिकारी और 11 साल की बच्ची वेदिका अधिकारी था. जानकारी के मुताबिक़ दोनों साफे गांव में एक रिश्तेदार के घर बाप्पा के दर्शन के लिए गए हुए थे.

दर्शन के बाद जब राजेश और उनकी बेटी बाइक से गांव अपने घर लौट रहे थे,तभी डोहले गांव के पास साईधाम लॉजिस्टिक के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. इस टक्कर में दोनों सड़क पर दूर जाकर गिरे और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. ये भी पढ़े:Govandi Road Accident: गोवंडी में भीषण सड़क हादसा! डंपर ने 4 लोगों को कुचला, 3 की मौत, एक की हालत गंभीर (Watch Video)

घटना के बाद गांव में फैली शोक की लहर

इस हादसे के बाद शहापुर तहसील (Shahpur Tehsil) के सरलांबे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.गणेशोत्सव के माहौल के बीच इस दुर्घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया. अधिकारी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और ग्रामीणों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया.पड़घा पुलिस (Police) ने घटना स्थल पर पहुंचकर शवों को पड़घा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

एक्सीडेंट के बाद ट्रैफिक हुआ जाम

इस एक्सीडेंट के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात (Traffic) प्रभावित हो गया था, लेकिन पुलिस ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया.लगातार हो रहे ऐसे हादसों ने एक बार फिर हाईवे पर यातायात की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि प्रशासन को लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने होंगे, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2025 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).