News

Dog Attack: दो कुत्तों की लड़ाई रोकने गए बुजुर्ग पर पालतू कुत्ते ने किया हमला, घायल हुआ शख्स, नोएडा के गिझोड़ गांव का वीडियो आया सामने; VIDEO

कुत्तों के हमले की घटनाएं बढ़ गई है. कई शहरों से लोगों पर और खासकर बच्चों पर कुत्तों के हमला करने के वीडियो भी सामने आएं है. अब ऐसा ही एक वीडियो नोएडा के एक गांव से सामने आया है.

Dog Attack: दो कुत्तों की लड़ाई रोकने गए बुजुर्ग पर पालतू कुत्ते ने किया हमला, घायल हुआ शख्स, नोएडा के गिझोड़ गांव का वीडियो आया सामने; VIDEO
Credit-(X,@News1IndiaTweet)

Dog Attack: कुत्तों के हमले की घटनाएं बढ़ गई है. कई शहरों से लोगों पर और खासकर बच्चों पर कुत्तों के हमला (Dog Attack) करने के वीडियो भी सामने आएं है. अब ऐसा ही एक वीडियो नोएडा (Noida) के एक गांव से सामने आया है. जहांपर एक पालतू कुत्ते ने गली में एक बुजुर्ग पर ही हमला कर दिया और घायल कर दिया. इस हमले का वीडियो (Video)सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल एक शख्स अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए बाहर निकला था, इस दौरान इस पालतू कुत्ते ने एक दुसरे कुत्ते पर हमला कर दिया, इस दौरान दोनों की लड़ाई रोकने के लिए बुजुर्ग ने कुत्तों को लकड़ी से मारना शुरू किया और इसी दौरान इस पालतू कुत्ते ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया.

इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया X पर @News1IndiaTweet नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Dog Attack on Security Guard: कुत्तों ने किया चौकीदार पर हमला, खुद को बचाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड ने निकाला डंडा, तो डॉग लवर ने कर दी जमकर पिटाई, अंधेरी की घटना (Watch Video)

बुजुर्ग पर कुत्ते का हमला

सुबह वॉक पर निकले दंपत्ति पर हमला

जानकारी के मुताबिक, एक बुजुर्ग दंपत्ति (Elderly Couple) रोज़ की तरह सुबह टहलने निकले थे. तभी गली में मौजूद पालतू अर्जेंटीना नस्ल का डॉग ने एक दुसरे कुत्ते पर हमला कर दिया और जब बुजुर्ग शख्स ने इसे रोकने की कोशिश की तो कुत्ते ने उनपर हमला कर दिया.

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

इस पूरे हादसे का सीसीटीवी (CCTV) वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बुजुर्ग दंपत्ति खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कुत्ता लगातार उन पर हमला करता रहता है. वीडियो में लोगों की चीखें और अफरातफरी का माहौल है. इसके बाद शख्स अपने कुत्ते को वहां से लेकर चला जाता है.यह घटना थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के अंतर्गत आती है. पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर लिया है और वीडियो की मदद से जांच शुरू कर दी है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2025 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).