VIDEO: पुलिस भर्ती में उम्मीदवार को फिटनेस टेस्ट में पास कराने के लिए मांगे थे 50 हजार, डॉक्टर और ड्राइवर गिरफ्तार, मेरठ की घटना से व्यवस्था पर सवाल
मेरठ में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती चल रही है. इस भर्ती में चेस्ट का मेज़रमेंट कम है, फिटनेस पास करने के लिए एक उम्मीदवार से 50 हजार रूपए की रिश्वत मांगी गई. जिसके कारण आरोपी डॉक्टर और ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है.
मेरठ, उत्तर प्रदेश: मेरठ में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती चल रही है. इस भर्ती में चेस्ट का मेज़रमेंट कम है, ऐसा कहकर फिटनेस पास करने के लिए एक उम्मीदवार से 50 हजार रूपए की रिश्वत मांगी गई. जिसके कारण आरोपी डॉक्टर और ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है. इस घटना को लेकर एक उम्मीदवार ने शिकायत की थी. जिसके आधार पर इस मामले की जांच की गई, जांच के दौरान पाया गया कि आरोप सही है.
इस मामले में मेरठ के एसपी राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया की 11 जनवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक उम्मीदवार के द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था. जिसमें बताया गया था की चेस्ट की मेज़रमेंट के दौरान डॉक्टर की ओर से उसे 50 हजार रूपए मांगे गए. डॉक्टर का नाम दिव्य राणा बताया जा रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @AwarenessNews1 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:UP Bribe Case: सहारनपुर में दरोगा के खिलाफ एंटी करप्शन की कार्रवाई, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा- VIDEO
मेरठ में रिश्वत मांगनेवाले डॉक्टर और ड्राइवर हुए गिरफ्तार
#Meerut में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अभ्यर्थी से 50 रूपए हजार की रिश्वत वसूलने वाले डॉक्टर दिव्य राणा और उसके ड्राइवर/दलाल आदित्य को गिरफ्तार किया है।
डॉक्टर दिव्य राणा ने फिजिकल फिटनेस टेस्ट में सीने का फुलाव पूरा करने के लिए 50 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। pic.twitter.com/NiHCVjd023
— Awareness News (@AwarenessNews1) January 14, 2025
मामले की जांच में आरोप सही पाएं गए
उम्मीदवार की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में एक कार ड्राइवर के माध्यम से पैसा देने की बात की गई थी. मेरठ पुलिस ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए इसकी जांच करवाई. जांच में प्रारंभिक तौर पर आरोप सही पाए गए. इसके बाद तत्काल प्रार्थना पत्र पर थाना सिविल लाइन पर मामला दर्ज कराकर कार ड्राइवर को कार सहित हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.कार ड्राइवर ने भी मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.इसके बाद सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई.आरोपी डॉक्टर और चालक को गिरफ्तार कर दोनों पर भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा लगाई गई है.
चेस्ट की मेज़रमेंट में फिट करने के लिए मांगी रिश्वत
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को इस समय डॉक्यूमेंट वेरिफकिशन और फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जा रहा है. इसके लिए विभिन्न जिलों में केंद्र बनाए हैं. मेरठ में 11 जनवरी को अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया था.आरोप है कि डीवीपीएसटी बोर्ड में नियुक्त एक डॉक्टर ने सफल अभ्यर्थी को सीने की माप में कम फुलाव का भ्रम बनाकर 50 हजार रुपये फिट घोषित करने के नाम पर घूस मांगी थी. इसके लिए उसने अपने ड्राइवर को रुपये लाने के लिए भेजा था. इस घटना के बाद डॉक्टर और ड्राइवर दोनों को गिरफ्तार किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2025 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

