UP Bribe Case: सहारनपुर में दरोगा के खिलाफ एंटी करप्शन की कार्रवाई, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा- VIDEO
Photo Credits News 24

UP Bribe Case: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एससी-एसटी एक्ट के मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेना एक दरोगा को महंगा पड़ा है. भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने रिश्वत के पैसे रंगे हाथों लेते दरोगा को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दारोगा पर आरोप है कि उनसे फाइनल रिपोर्ट के लिए शख्स से 80 हजार रुपये मांगे थे. एंटी करप्शन) की टीम ने सीओ नकुड़ के कार्यालय में महेश कुमार से 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद टीम दरोगा को सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार ले आई, जहां दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियिम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है.

Video: