News

Neemuch: नीमच के गांव में घुसा मगरमच्छ, रेस्क्यू करने के दौरान लोगों पर किया हमला, भयावह VIDEO आया सामने

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मगरमच्छ (Crocodile) लगातार गांव तक पहुंच रहे है. अब मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नीमच (Neemuch) के एक गांव में भी मगरमच्छ के पहुंचने से हड़कंप मच गया. इस दौरान मगरमच्छ के हमले में दो लोग घायल भी हुए है.

Neemuch: नीमच के गांव में घुसा मगरमच्छ, रेस्क्यू करने के दौरान लोगों पर किया हमला, भयावह VIDEO आया सामने
Credit-(X,@VistaarNews)

नीमच, मध्य प्रदेश: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मगरमच्छ (Crocodile) लगातार गांव तक पहुंच रहे है. अब मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नीमच (Neemuch) के एक गांव में भी मगरमच्छ के पहुंचने से हड़कंप मच गया. इस दौरान मगरमच्छ के हमले में दो लोग घायल भी हुए है. थडोली ग्रामपंचायत के हनुमंतियां रावजी गांव में एक मगरमच्छ घुस आया. इसके बाद गांव में हलचल मच गई. लेकिन हैरान करनेवाले बात ये है की वन विभाग (Forest Department) की टीम के पास इस मगरमच्छ को रेस्क्यू करने के लिए न तो पिंजरा था और नाही बड़ी रस्सी.जिसके कारण मगरमच्छ गली में रेंगता रहा और कर्मचारी इसके पीछे भागते रहे. इस दौरान मगरमच्छ ने दो लोगों पर हमला भी कर दिया. जिसके कारण दो लोग घायल हो गए.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Etah: हिम्मत हो तो ऐसी! गांव में घुसे मगरमच्छ को लोगों ने रस्सी से बांधा, फिर बाइक पर लिटाकर 3 युवकों ने नदी में छोड़ा, एटा जिले का वीडियो देखकर लोग हैरान; VIDEO

मगरमच्छ ने किया हमला

वन विभाग की टीम कई घंटों के बाद गांव पहुंची

ग्रामीणों का कहना है की मगरमच्छ (Crocodile) की जानकारी देने के बाद वन विभाग की टीम करीब 5 घंटे के बाद गांव में पहुंची और वह भी बिना किसी तैयारी के. इस दौरान मगरमच्छ को पकड़ने के दौरान वह बेकाबू हो गया और सड़क पर ही दौड़ने लगा, जिसके कारण लोग गिर गए और मगरमच्छ ने इनपर हमला कर दिया. गनीमत रही की किसी को भी ज्यादा चोटें नहीं आई.

रेस्क्यू कर गांधीसागर में छोड़ा

इस हमले में घायल लोगों को हॉस्पिटल (Hospital) में एडमिट करवाया गया है. बताया जा रहा है की करीब 7 घंटे के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू (Rescue) किया गया. मगरमच्छ को रेस्क्यू करने के बाद उसे गांधीसागर के जलाशय में छोड़ा गया. इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2025 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).