देश

COVID-19 India Update: कोरोना से रिकॉर्ड 3293 मौत, लगातार सातवें दिन 3 लाख से अधिक मामले

देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. भारत में लगातार सातवें दिन 3 लाख से अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटे के दौरान देशभर में 3 लाख 60 हजार से अधिक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

COVID-19 India Update: कोरोना से रिकॉर्ड 3293 मौत, लगातार सातवें दिन 3 लाख से अधिक मामले
प्रतिकात्मक तस्वीर (File Image)

नई दिल्ली, 28 अप्रैल : देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन (Lockdown) के बावजूद कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. भारत में लगातार सातवें दिन 3 लाख से अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटे के दौरान देशभर में 3 लाख 60 हजार से अधिक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं. इन्हीं बीते 24 घंटों के दौरान देशभर में रिकॉर्ड 3293 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई है. भारत में जहां बीते 24 घंटे के दौरान 3,60,960 नए कोरोना रोगी सामने आए हैं. वहीं इसी दौरान 2,61,162 कोरोना रोगी स्वस्थ भी हुए हैं. कोरोना के कारण बीते 24 घंटे में 3293 लोगों की मृत्यु हुई है. भारत में 1 दिन में कोरोना के कारण होने वाली यह सबसे ज्यादा मौतें हैं. अकेले दिल्ली में ही बीते 24 घंटे के दौरान 381 कोरोना रोगियों की मौत हुई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अभी तक देश भर में कुल 1,79,97,267 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. कोरोना पॉजिटिव हुए इन लोगों में से 1,48,17,371 व्यक्ति कोरोना वायरस को हराकर अब अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश भर में अभी तक कोरोना वायरस के कारण 2,01,187 लोगों की मृत्यु हुई है. फिलहाल पूरे देश में कोरोना के 29,78,709 एक्टिव केस हैं. वहीं दिल्ली में कोरोना से अभी तक कुल 15 हजार से अधिक मौतें हो चुकी हैं. मंगलवार को सामने आए नतीजों के बाद यह आंकड़ा 15 हजार के पार पहुंच गया. वहीं बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 24 हजार से अधिक नए कोरोना रोगी सामने आए हैं. इन्हीं 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना से 381 व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया. दिल्ली में कोरोना की पॉजिटिविटी दर 32.72 फीसदी है. 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना से 381 व्यक्तियों की मौत भी एक नया रिकॉर्ड है. यह भी पढ़ें : Home Isolation: क्या आप होम आइसोलेट हो रहे हैं? जानें कैसा हो आइसोलेशन रूम और कैसे करें कोविड पेशेंट का उपचार?

फिलहाल दिल्ली में 98,264 एक्टिव कोरोना रोगी हैं. इनमें से 54,578 कोरोना रोगी होम आइसोलेशन में रह रहे हैं. जबकि शेष रोगियों को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों व कोरोना केंद्रों में भर्ती कराया गया है. कोरोना की रोकथाम के लिए बुधवार से एक नई पहल की शुरुआत हुई है. अब 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोग वैक्सीनेशन के लिए अपना पंजीकरण करा सकेंगे. पंजीकरण कराने वाले 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को 1 मई से वैक्सीनेशन की सुविधा दी जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2021 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).