News

VIDEO: गन्ना छिलाई करके लौट रही महिला बैलगाड़ी और दीवार के बीच फंसी, हुई दर्दनाक मौत, मेरठ जिले का वीडियो आया सामने

मेरठ जिले में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक महिला बैलगाड़ी से गन्ने की छिलाई करके लौट रही थी और इसी दौरान वह बैलगाड़ी और दीवार के बीच फंस गई.

VIDEO: गन्ना छिलाई करके लौट रही महिला बैलगाड़ी और दीवार के बीच फंसी, हुई दर्दनाक मौत, मेरठ जिले का वीडियो आया सामने
Woman dies in Meerut district (Credit-@dainikmubarak)

Meerut News: मेरठ (Meerut) जिले में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक महिला बैलगाड़ी से गन्ने की छिलाई करके लौट रही थी और इसी दौरान वह बैलगाड़ी और दीवार के बीच फंस गई. इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई. ये घटना गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है.जानकारी के मुताबिक़ 55 वर्षीय कमलेश अपने खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर बैलगाड़ी से घर लौट रही थीं. जैसे ही वह गांव की गली में पहुंचीं, अचानक बैल बिदक गया और तेज रफ्तार में गाड़ी को खींचते हुए आगे बढ़ने लगा.

महिला ने बैल को काबू करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान बुग्गी और दीवार के बीच वे बुरी तरह फंस गईं. इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया X पर @dainikmubarak नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: किसान ने बेटी की शादी के लिए बुक की थी कार, Nexa Showroom ने किसी और को बेचा; Meerut में जबरदस्त बवाल

बैलगाड़ी और दीवार के बीच फंसकर महिला की मौत

महिला की नहीं बच सकी जान

हादसे (Accident) के बाद कमलेश के परिजनों ने उन्हें तुरंत मेरठ के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों की वजह से उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया.परिवार ने किसी भी कानूनी कार्रवाई के बिना ही कमलेश का अंतिम संस्कार कर दिया. रोटा थाने के प्रभारी ने बताया कि इस घटना की कोई शिकायत उनके पास नहीं पहुंची.हालांकि, सीसीटीवी फुटेज रविवार को फैलने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली है.

गांव में फैला मातम

इस घटना के बाद महिला के परिवार में और गांव में मातम फ़ैल गया है.महिला की इस तरह अचानक मौत ने सभी को सदमे में डाल दिया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2025 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).