मुख्य समाचार
दीपिका-रणवीर ने की शादी की घोषणा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये मजेदार memes
Priyanshu Idnaniदीपिका और रणवीर की शादी का फैन्स बेसब्री से इंतेजार कर रहे थे. इन दोनों की शादी की तारीख को लेकर सस्पेंस बना हुआ था
लगातार 5वें दिन गिरे ईधन के दाम, लेकिन ओडिशा में इस वजह से हुआ पेट्रोल से मंहगा डीजल
Dinesh Dubeyपेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार पाचवें दिन कमी आई है. सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 27 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है. इस कटौती के बाद राजधानी में पेट्रोल 81.44 रुपये व डीजल 74.92 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, मुंबई में आज पेट्रोल 86.91 रुपये और डीजल 78.54 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
प्रो कबड्डी लीग: पुनेरी पल्टन ने लगाई जीत की हैट्रिक, बेंगलुरु बुल्स की पहली हार
IANSपुनेरी पल्टन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के 28वें मैच में रविवार को बेंगलुरु बुल्स को एक रोमांचक मैच में 27-25 से पराजित कर दिया.
विराट और रोहित ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को तो धोया ही साथ ही ये बड़े रिकॉर्ड भी तोड़े
Abdul Kadirविराट ने 107 गेंदों की पारी में 21 चौके और दो छक्के लगाए. रोहित ने 117 गेंदों की पारी में 15 चौके और आठ छक्के उड़ाए. दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 246 रन की साझेदारी की.
कोलंबिया: जमीन धंसने से 9 लोगों की मौत, 5 लापता
IANSउत्तरी कोलंबिया में रविवार को भारी बारिश के बाद जमीन धंसने से नौ लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लापता हैं.
दिल्ली: अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार
IANSएक व्यक्ति को उसकी पत्नी की हत्या करने के लिए रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.
दिल्लीवासियों पर आज का दिन पड़ेगा भारी: पेट्रोल पंप रहेंगे बंद, टैक्सी-ऑटो की भी हड़ताल
Dinesh Dubeyराजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल पंप डीलर्स ने ईंधन पर वैट नहीं घटाए जाने के विरोध में हड़ताल का आह्वान किया है. इस बीच दिल्लीवासियों के लिए एक और बुरी खबर है. सरकार की प्राइवेट कैब वाली पॉलिसी के खिलाफ टैक्सी-ऑटो वाले भी सड़कों से नदारद रहेंगे.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- भारतीय मुस्लिम मुगलों के नहीं, प्रभु श्रीराम के वंशज हैं
IANSकेंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने यहां रविवार को कहा कि भारत के मुसलमान प्रभु राम के वंशज हैं. वे मुगलों के वंशज नहीं हैं.
पाकिस्तान: बस दुर्घटना में 19 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल
IANSपाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार रात को दो यात्री बसों की टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक घायल हो गए.
शर्मनाक: मनचलों ने बंगाल में महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
IANSपश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में एक सुनसान इलाके में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है.
नाना पाटेकर पर आरोप लगाने वाली अभिनेत्री ने अब राखी सावंत के खिलाफ दर्ज कराया 10 करोड़ का मुकदमा
Priyanshu Idnaniकुछ दिन पहले एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. उनका कहना था कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई
Bhashaभारतीय हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए एशियाड में हॉकी के स्वर्ण पदक विजेता जापान को रविवार देर रात हुए मुकाबले में 9 - 0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की.
गुवाहाटी वनडे: विराट कोहली और रोहित शर्मा ने जड़ा शतक, वेस्टइंडीज को मिली करारी मात
Bhashaवेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिमरोन हेटमायेर की 106 रन की पारी की मदद से आठ विकेट पर 322 रन बनाये थे. जवाब में रोहित और विराट ने इस कठिन लक्ष्य को भी एकदम आसान बनाते हुए भारत को 47 गेंद बाकी रहते ही जीत दिला दी. रोहित ने 43वें ओवर की पहली गेंद पर चंद्रपाल हेमराज को छक्का लगाकर भारत को 326 रन तक पहुंचाया.
जम्मू-कश्मीर: राजौरी में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिए और कुलगाम में 3 आतंकी हुए ढेर, 6 नागरिकों की हुई मौत
Anita Ramजम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की जिसे सेना ने नाकाम कर दिया और 2 घुसपैठियों को ढेर कर दिया. वहीं कुलगाम जिले में हुई एक मुठभेड़ में सेना के जवानों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है, लेकिन मुठभेड़ स्थल पर हुए एक विस्फोट में 6 नागरिकों की मौत हो गई है.
कारोबारियों के लिए बड़ी राहत, GST रिटर्न की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर तक बढ़ी
Bhashaवित्त मंत्रालय ने सितंबर महीने के लिये जीएसटीआर-3बी बिक्री रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि को पांच दिन बढ़ाकर 25 अक्टूबर कर दिया है. इसके साथ ही, जुलाई 2017 से मार्च 2018 की अवधि के लिये इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा करने वाले कारोबारी भी आईटीसी का 25 अक्टूबर तक दावा कर सकते हैं
अफगानिस्तान: हवाई हमले में हुई 30 तालिबान आतंकियों की मौत
IANSसमाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सेना के प्रवक्ता मोहम्मद हनीफ रेजई ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए लड़ाकू विमान ने बघलान-ए-मरकजी जिले में दोपहर के करीब तालिबान आतंकवादियों की सभा के दौरान कई उड़ानें भरी. इस कार्रवाई में 30 आतंकी मारे गए.
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता मापी गई
Nizamuddin Shaikhजम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आज शाम करीब 6.06 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 रही. भूकंप के झटकों को महसूस करने के बाद लोगों में एक तरफ से दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल कर भागने लगे.
सौरव गांगुली ने किया धोनी का बचाव, कहा- वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला होगी उनके लिए अहम
Bhashaधोनी इन दिनों अपने क्रिकेट करियर में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, ऐसे में उनका बचाव करते हुए सौरव गांगुली ने कहा है कि अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला उनके लिए काफी अहम होगी.
इलाहाबाद के बाद अब बदलेगा शिमला का नाम, बीजेपी ने किया इस अभियान का समर्थन
Anita Ramखबर है के पहाड़ों की रानी शिमला का नाम बदलकर श्यामला किया जा सकता है और इसके लिए अभियान भी शुरू हो गया है. बता दें कि इस अभियान को सत्ता में काबिज बीजेपी पार्टी का भी पूरा समर्थन मिल रहा है. उधर, कांग्रेस ने इसे लेकर बीजेपी पर सवाल उठाए हैं.
सबरीमाला पर पुलिस और सरकार बेबस, मंदिर जा रहीं चार महिलाओं को प्रदर्शनकारियों ने लौटाया
IANSआंध्र प्रदेश की रहने वाली चार महिलाएं रविवार को भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए सबरीमाला मंदिर की ओर जा रही थीं कि तभी गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने उनका रास्ता रोका और उन्हें वापस लौटा दिया. सुबह 10 बजे एक पुरुष श्रद्धालु के साथ दो महिलाओं को प्रदर्शनकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा