सौरव गांगुली ने किया धोनी का बचाव, कहा- वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला होगी उनके लिए अहम

धोनी इन दिनों अपने क्रिकेट करियर में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, ऐसे में उनका बचाव करते हुए सौरव गांगुली ने कहा है कि अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला उनके लिए काफी अहम होगी.

सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credits: PTI)

गुवाहाटी: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी का बचाव किया है. बता दें कि धोनी इन दिनों अपने क्रिकेट करियर में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, ऐसे में उनका बचाव करते हुए सौरव गांगुली ने कहा है कि अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला उनके लिए काफी अहम होगी.

बेशक महेंद्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट के बेताज बादशाह के तौर पर जाने जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से वो क्रिकेट के मैदान में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. बताया जा रहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की मौजूदा श्रृंखला समेत भारत को अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले 18 वनडे खेलने हैं.  दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को टीम प्रबंधन ने टीम में शामिल किया है.

सौरव गांगुली ने कहा 'मुझे यह नहीं पता कि टीम संयोजन क्या होगा, लेकिन मुझे यकीन है कि धोनी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली यह श्रृंखला उनके लिए बड़ी होगी.'  यह भी पढ़ें: क्रिकेट खिलाड़ियों से जुड़ी 5 मजेदार और चौंकानेवाली सच्चाई जिसे हर कोई चाहेगा जानना

बता दें कि एशिया कप में धोनी ने चार पारियों में 19 . 25 की औसत से 77 रन बनाए हैं. इस साल वो 10 पारियों में 28 . 12 की औसत से ही रन बना सके हैं, जबकि इंग्लैंड में वे 20 वनडे में एक भी शतक नहीं लगा सके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड