Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 16th Match Stats: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 16वां मुकाबला कल यानी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी बेहतरीन लय में है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के इस मुकाबले में सभी की निगाहें यशस्वी जायसवाल पर होंगी, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में यशस्वी जायसवाल से इस मैच में एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी. चलिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ यशस्वी जायसवाल के आंकड़ों पर नजर डालते हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अब तक 9 मुकाबले खेले हैं और 9 पारियों में 30.22 की औसत और 152.80 की स्ट्राइक रेट से 272 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल के बल्ले से इस टीम के खिलाफ 1 अर्धशतक निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 75 रन रहा है. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज यशस्वी जायसवाल को जल्दी आउट करना चाहेंगे.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ यशस्वी जायसवाल के आंकड़े
भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने 9 पारियों में 58 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए हैं और उनकी स्ट्राइक रेट 174.13 की रही है. खास बात यह है कि भुवनेश्वर कुमार उन्हें अब तक एक बार भी आउट नहीं कर पाए हैं. वहीं क्रुणाल पांड्या के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने 2 पारियों में 12 गेंदों पर 14 रन बनाए हैं और वह अभी तक आउट नहीं हुए हैं.
यशस्वी जायसवाल के आईपीएल करियर पर एक नजर
यशस्वी जायसवाल ने साल 2020-21 में अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था. अब तक यशस्वी जायसवाल 70 मुकाबलों की 69 पारियों में 36.50 की औसत और 153.58 की स्ट्राइक रेट से 2,336 रन बना चुके हैं. यशस्वी जायसवाल के बल्ले से 2 शतक और 17 अर्धशतक निकले हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन रहा है. आईपीएल 2026 में वह शानदार फॉर्म में हैं और 3 पारियों में 170 रन बना चुके हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं.












QuickLY