Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर
विराट कोहली (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 16th Match Stats: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 16वां मुकाबला कल यानी 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स (RCB vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम शानदार लय में नजर आ रही है और अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स भी इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में है और अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के इस मुकाबले में सभी की निगाहें विराट कोहली पर होंगी, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में विराट कोहली से इस मैच में एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी. चलिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विराट कोहली के आंकड़ों पर नजर डालते हैं.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. विराट कोहली ने इस टीम के खिलाफ 33 मुकाबले खेले हैं और 32 पारियों में 34.46 की औसत और 123.92 की स्ट्राइक रेट से 896 रन बनाए हैं. विराट कोहली के बल्ले से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 1 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 113 रन रहा है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज विराट कोहली को जल्द से जल्द आउट करना चाहेंगे.

राजस्थान रॉयल्स के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ विराट कोहली के आंकड़े

रवि बिश्नोई के खिलाफ विराट कोहली ने आईपीएल में 6 पारियों में 41 गेंदों का सामना करते हुए 36 रन बनाए हैं और वह 1 बार आउट हुए हैं. इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 87.8 की रही है. वहीं संदीप शर्मा ने विराट कोहली को 18 पारियों में 7 बार आउट किया है. इस दौरान कोहली ने 88 गेंदों में 132 रन बनाए हैं और उनकी स्ट्राइक रेट 150 की रही है.

कुछ ऐसा रहा है विराट कोहली का आईपीएल करियर

विराट कोहली ने साल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था. विराट कोहली अब तक 269 मैचों की 261 पारियों में 39.80 की औसत और 133.20 की स्ट्राइक रेट से 8,758 रन बना चुके हैं. विराट कोहली ने 8 शतक और 64 अर्धशतक लगाए हैं. विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 113 रन का है. वह इस सीजन आईपीएल में 9,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं.