शर्मनाक: मनचलों ने बंगाल में महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में एक सुनसान इलाके में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में एक सुनसान इलाके में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. धुपगुड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने रविवार को कहा, "मध्यपाड़ा इलाके की निवासी घरेलू महिला शनिवार रात अकेले थी, और उसी दौरान परिमल राय और पतनू मुंडा उसे वहां से ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया. आज हमें एक शिकायत प्राप्त हुई और पीड़िता के बयान के आधार पर हमने दोनों को गिरफ्तार कर लिया."
लगभग 20 साल उम्र की इस महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसे गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसी खबर है कि पीड़िता को बुरी तरह यातना दिया गया. उन्होंने कहा, "मामले की जांच जारी है."
संबंधित खबरें
Delhi Cab Viral Audio: 'मेरी गाड़ी में मुसलमान अलाउड नहीं है'; धार्मिक भेदभाव के आरोप में दिल्ली के कैब ड्राइवर का अकाउंट सस्पेंड
Lockdown: भारत में नहीं लगेगा कोई 'लॉकडाउन'; केंद्र सरकार ने अफवाहों को किया खारिज, पश्चिम एशिया संकट के बीच शांति की अपील
ईंधन आपूर्ति पर सरकार का बड़ा बयान: एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का स्टॉक पर्याप्त; पैनिक बुकिंग और अफवाहों से बचने की सलाह
प्रयागराज: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और शिष्य मुकुंदानंद को राहत; इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में मंजूर की अग्रिम जमानत
\