मुख्य समाचार
कुमार विश्वास ने दी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को देखने की नसीहत, कहा- हम अकेले ही क्यों ठगे जाएं
Priyanshu Idnaniआमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी और दिवाली की छुट्टियों को देखते हुए कई लोगों ने पहले से ही एडवांस बुकिंग करा ली थी.
तेल की कीमतों में कटौती जारी, पेट्रोल और डीजल 15-15 पैसे हुआ सस्ता
Vandana Semwalतेल की कीमतों में कमी जारी है. शुक्रवार को तेल कंपनियों ने राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल पर 15-15 पैसे की कटौती की. इसके साथ ही राजधानी में पेट्रोल की कीमत 78.6 रूपये प्रति लीटर और डीजल 72.74 रूपये प्रति लीटर की दर पर पहुंच गई है.
Bhai Dooj Wishes 2018: इन प्यारे Whatsapp और Facebook मैसेजेस के जरिए दें अपने भाई-बहनों को भाईदूज की शुभकामनाएं
Anita Ramवाकई भाईदूज का पर्व एक-बहन और भाई के लिए बेहद खास होता है और इस खास मौके पर वॉट्सऐप और फेसबुक के जरिए भाई-बहन एक-दूसरे को भाईदूज की शुभकामनाएं न दे, ऐसा कैसे हो सकता है?
Bhai Dooj 2018: बहन-भाई के स्नेह का पावन पर्व है भाई दूज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा की विधि और पौराणिक मान्यताएं
Anita Ramलक्ष्मी पूजन के दो दिन बाद यानी 9 नवंबर 2018 को भाई दूज का पावन पर्व मनाया जा रहा है. भाई-बहन के स्नेह का यह पावन पर्व हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उसके सुनहरे भविष्य और लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं
देवगौड़ा और कुमारास्वामी से मिलने के बाद बोले नायडू- देश को बचाने के लिए सभी विपक्षी दल हो एकजुट
Bhashaतेलुगूदेशम पार्टी अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कुछ दिन पहले राहुल गांधी समेत कई क्षेत्रीय दलों के प्रमुखों से मुलाकात के बाद गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी से मुलाकात की और कहा कि सभी विपक्षी दलों को देश और संस्थाओं को बचाने के लिए साथ में आना पड़ेगा
महिला टी-20 वर्ल्डकप: कल से शुरू हो रहा है क्रिकेट का महाकुंभ, यह धुरंधर बनेंगी टीम इंडियन का हिस्सा, जानें पूरी डीटेल्स
Dinesh Dubeyमहिला टी-20 वर्ल्डकप के छठे संस्करण का आगाज शुक्रवार यानि 9 नवंबर को होगा. क्रिकेट का यह महाकुंभ 24 नवंबर को खत्म हो जाएगा. वेस्टइंडीज में होने वाले टूर्नामेंट में भारत, आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें हिस्सा ले रही हैं.
एअर इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, ग्राउंड हैंडलिंग कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अब तक 37 उड़ानें हुई प्रभावित
Bhashaजिसके कारण एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत कम से कम 37 विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ. हड़ताल पर गए ये सभी ये सभी हालांकि अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी थे
राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा नोटबंदी ‘आत्मघाती हमला’ था जनता पूरा सच जानकर रहेगी
Bhashaकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी के दो साल पूरा होने के मौके पर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला और आरोप लगाया कि मोदी सरकार का यह कदम खुद से पैदा की गई ‘त्रासदी’ और ‘आत्मघाती हमला’ था
MP विधानसभा चुनाव: BJP की तीसरी लिस्ट में अपना नाम न देख रो पड़े सरताज सिंह, थामा कांग्रेस का हाथ, होशंगाबाद से लड़ेगें चुनाव
Nizamuddin Shaikhमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरह से तीसरी सूची आज जारी हुई. इस सूची में पूर्व मंत्री सरताज सिंह उम्मीद लगाए हुए बैठे थे कि इस सूची में उनका नाम होगा. लेकिन इस सूचि में उनका नाम नहीं होने से वे इस बात की खबर सुनकर जहां वे फुट-फुट कर रोने लगे. वहीं पार्टी के इस फैसले से नाराज होकर वे कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए.
विधानसभा चुनाव: ABP सर्वे का दावा- MP और छत्तीसगढ़ में फिर खिल सकता है कमल, राजस्थान में कांग्रेस बनाएगी सरकार
Dinesh Dubeyपांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में महज कुछ हफ्ते बाकी है. इससे पहले सभी पार्टिया पूरे दमखम के साथ अधिक सीटें बटोरने के उपायों में जुटी हुई है. इस बीच लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व ‘चुवाव’ को लेकर अलग-अलग न्यूज़ चैनल और एजेंसियों सर्वे के माध्यम से जनता का मूड जानने की कोशिश कर रही हैं.
चीनी कंपनियों का अमानवीय चेहरा: सजा के तौर पर कर्मचारियों को काक्रोच खिलाकर टॉयलेट बाउल से पिलाया पानी
Dinesh Dubeyचीन की एक कंपनी का अमानवीय चेहरा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल एक होम रेनोवेशन कंपनी ने अपने कर्मचारियों को अच्छा परफॉर्म नहीं करने पर सजा के तौर पर टॉयलेट बाउल से पानी पिलाया और कॉकरोच खिलाया है. इतना ही नहीं उन्हें बेल्ट से भी पीटा गया है.
सबरीमाला विवाद: केरल हाईकोर्ट हुआ सख्त, कहा- मामले में विरोध प्रदर्शन अस्वीकार्य
IANSकोच्चि के निवासी गोविंद मधुसूदन द्वारा जमानत के लिए दाखिल याचिका को खारिज करते हुए उच्च न्यायालय की एक पीठ ने कहा, "सबरीमाला में विरोध प्रदर्शन अस्वीकार्य हैं क्योंकि यह सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ है."
चंडीगढ़: दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश ना मानने वाले 26 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bhashaपंजाब के चंडीगढ़ में पटाखे के संबंध में उच्चतम न्यायालय के निर्देश का उल्लंघन करने पर 26 लोग गिरफ्तार किये गये. पंजाब और हरियाणा के विभिन्न शहरों में लोगों ने रात आठ से दस बजे तक ही पटाखे जलाने के उच्चतम न्यायालय के आदेश का खूब उल्लंघन किया.
एशियाई एयरगन चैंपियनशिप: 16 साल के सौरभ चौधरी ने गोल्ड पर लगाया निशाना
Bhashaभारत के युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए गुरुवार को एशियाई एयरगन चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक हासिल किया. यह व्यक्तिगत स्पर्धा में चार महीने में उनका चौथा गोल्ड मेडल है.
Tamilrockers वेबसाइट पर लीक हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', हैरान हुए फैंस
Akash Jaiswalआमिर खान और अमिताभ बच्चन की इस फिल्म को समीक्षकों से मिला जुला रिस्पोंस मिल रहा है
सीवीसी से मिले CBI प्रमुख आलोक वर्मा, भ्रष्टाचार के आरोपों से किया इंकार
Bhashaकेन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक आलोक वर्मा ने केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त के वी चौधरी से मुलाकात की और माना जा रहा है कि उन्होंने जांच एजेंसी के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना द्वारा उन पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों से इंकार किया है.
सेब की पेटियों में भरकर पाकिस्तान से लाया जा रहा था मौत का सामान, 1 गिरफ्तार
Dinesh Dubeyअफगानिस्तान और पाकिस्तान के रास्ते सेब की पेटियों में भरकर राजधानी दिल्ली लाया जा रहा सफ़ेद जहर जब्त किया गया है. खुफिया जानकारी के आधार पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 50 किलो हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी है. जिसकी कीमत इंटरनेशनल मार्किट में करीब 200 करोड़ रुपये आंकी जा रही है.
प्राइवेट फोटोज लीक को लेकर परेशान अक्षरा हासन ने मुंबई पुलिस से मांगी मदद
Akash Jaiswalकमल हासन की बेटी अक्षरा हासन की कुछ प्राइवेट फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी जिसके बाद उनकी मुश्किलें और भी बढ़ गई
अमेरिका: कैलिफोर्निया के बार में अंधाधुंध फायरिंग, गनमैन समेत 13 लोगों की मौत, कई घायल
Nizamuddin Shaikhकैलिफोर्निया की एक स्थानीय न्यूज वेबसाइट वेंचुरा कंट्री स्टार ने के अनुसार बॉर्डरलाइन बार एंड ग्रिल नाम के पब में बुधवार रात गोलीबारी हुई. वेंचुरा कंट्री के दमकल विभाग ने एक ट्वीट में इसे 'एक्टिव शूटर इंसिडेंट' बताया है. वहीं इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
UP में चॉकलेट बताकर 3 साल की बच्ची के मुंह में फोड़ा बम, 50 टांके लगे, हालत गंभीर
Dinesh Dubeyबुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दिवाली बड़े ही धूमधाम से देशभर में मनाया जा रहा है. लेकिन इस बीच एक ऐसी भयावह खबर सामने आई है जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल उत्तर प्रदेश के मेरठ जिलें में एक युवक ने तीन साल की बच्ची के मुंह के अंदर सुतली बम फोड़ दिया.