एशियाई एयरगन चैंपियनशिप: 16 साल के सौरभ चौधरी ने गोल्ड पर लगाया निशाना

भारत के युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए गुरुवार को एशियाई एयरगन चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक हासिल किया. यह व्यक्तिगत स्पर्धा में चार महीने में उनका चौथा गोल्ड मेडल है.

सौरभ चौधरी (File Photo)

कुवैत: भारत के युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए गुरुवार को एशियाई एयरगन चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक हासिल किया. यह व्यक्तिगत स्पर्धा में चार महीने में उनका चौथा गोल्ड मेडल है.

मेरठ के 16 साल के सौरभ ने अर्जुन सिंह चीमा और अनमोल जैन के साथ मिलकर कुल 1731 अंक के साथ टीम स्पर्धा का भी स्वर्ण पदक जीता. सौरभ ने आठ खिलाड़ियों के व्यक्तिगत फाइनल में 239.8 के अंक के साथ अपना दूसरा स्वर्ण जीता. इस प्रतियोगिता में अर्जुन ने 237.7 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया जबकि कांस्य पदक चीनी ताइपै के हुआंग वेई्-ते (218) के नाम रहा. अनमोल (195.1) चौथे स्थान पर रहे.

सौरभ ने इससे पहले अगस्त में एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने के साथ विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप और पिछले महीने युवा ओलिंपिक खेलों में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था.

टूर्नामेंट में भारत की पदकों की संख्या 10 हो गई है जिसमें तीन स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं. मनु भाकर और अभ्य्यान पाटिल के मुकाबले होने अभी बाकी हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड