मुख्य समाचार

Google-Facebook का इस्तेमाल करना न्यूजीलैंड के लोगों को पड़ सकता है महंगा, यह है वजह

Bhasha

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अरडर्न ने कहा कि आय और कर के बीच बड़ा अंतर है, जिससे कम करने की जरूरत है. हमारी मौजूदा कर व्यवस्था इस तरह से उचित नहीं है कि वो व्यक्तिगत करदाताओं और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ अलग-अलग व्यवहार कर सके. जो कि ठीक नहीं है."

पीएम नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा कल, देंगे करोड़ों की योजनाओं की सौगात

IANS

करीब साढ़े तीन घंटे के प्रवास में मोदी कई करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और कुछ का शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं में बीएचयू में सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर, स्मार्ट सिटी इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर, मान महल म्यूजियम प्रमुख हैं. इसके बाद शहर से दूर औढ़े गांव में जनसभा को संबोधित कर प्रधानमंत्री दिल्ली रवाना हो जाएंगे.

पुलवामा आतंकी हमला: अजय देवगन ने की बड़ी घोषणा, पाकिस्तान में नहीं रिलीज करेंगे 'टोटल धमाल'

IANS

अभिनेता-निर्माता अजय देवगन ने सोमवार को अपनी आगामी फिल्म 'टोटल धमाल' को पाकिस्तान में रिलीज नहीं करने की घोषणा की

कंगाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बने सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के ड्राईवर, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

Abdul Kadir

पाकिस्तान के बाद मोहम्मद बिन सलमान भारत आएंगे जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. वे भारत में भी निवेश का ऐलान कर सकते हैं.

Magh Purnima 2019: माघ पूर्णिमा पर गंगाजल में विराजते हैं भगवान विष्णु, इस दिन स्नान और दान का है विशेष महत्व, जानें शुभ मुहूर्त 

Anita Ram

पद्म पुराण के अनुसार, माघ में जप-तप से भगवान विष्णु बेहद प्रसन्न होते हैं और माघ पूर्णिमा के दिन स्नान और दान-पुण्य करने से नरक लोक से मुक्ति मिलती है. मान्यता है कि इस दौरान गंगा स्नान करने से इसी जन्म में मुक्ति की प्राप्ति होती है.

पुलवामा आतंकी हमला: शिखर धवन ने बढ़ाया शहीद जवानों के परिवार के लिए मदद का हाथ, कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

Rakesh Singh

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के बाद वर्तमान में टीम इंडिया में 'गब्बर' नाम से मशहूर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवारों की मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाया है.

पुलवामा आतंकी हमला: PAK समर्थकों पर भड़के परेश रावल, मीडिया चैनलों से की ये अपील

Akash Jaiswal

पुलवामा आतंकी हमले से नाराज परेश रावल ने पाकिस्तान प्रेमियों को जमकर फटकार लगाई है

पाकिस्तान ने अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाया, पुलवामा आतंकी हमले पर होगी चर्चा

Vandana Semwal

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक उच्चायुक्त को परामर्श के लिए बुलाया गया है और वह सोमवार सुबह दिल्ली छोड़ पाकिस्तान के लिए निकल गए हैं.

पुलवामा आतंकी हमला: सीआरपीएफ के 40 ताबूतों में शहीदों के शव देख बीएसएफ जवान को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

Rakesh Singh

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरूवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए, वहीं कई जवान गंभीर रूप से घायल भी हो गए. बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश ए मुहम्मद ने ली है.

Magh Purnima 2019: ‘माघी पूर्णिमा’ का महत्व, गंगा स्नान के बाद जप एवं दान से मिलता है मोक्ष

Rajesh Srivastav

प्रयागराज में मकर संक्रांति से माघी पूर्णिमा तक पूरे एक माह चलने वाले माघ मेले का महत्व इसी से जाना जा सकता है कि इस अवसर पर करोड़ों श्रद्धालु त्रिवेणी में स्नान करते हैं, ताकि उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो, इसीलिए इसे विश्व का सबसे बड़ा मेला कहा जाता है.

पुलवामा आतंकी हमले के बाद कमल हासन का विवादित बयान, कहा- कश्मीर में जनमत संग्रह क्यों नहीं करवा रही है सरकार

Vandana Semwal

हासन ने अपने बयान में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) को 'आजाद कश्मीर' बताया है. कमल हासन कश्मीर में जनमत संग्रह कराने की बात कही और लोगों को बात करने की आजादी देने को कहा. हासन ने कहा, 'भारत कश्मीर में जनमत संग्रह क्यों नहीं करा रहा है. सरकार किससे डरती है?'

पूनम पांडे ने पार की सारी हद्दें, सोशल मीडिया पर Video पोस्ट कर उठाई टी- शर्ट

Team Latestly

पूनम पांडे के इस कारनामे के चलते एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोग हैरान रह गए हैं

बीजेपी से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद कांग्रेस में हुए शामिल

Bhasha

आजाद ने सोमवार की सुबह गांधी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की. इस दौरान गांधी ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई.

पुलवामा आतंकी हमला: शहीद सैनिकों के परिवार के लिए अक्षय कुमार ने उठाया बड़ा कदम, दिए इतने करोड़

Akash Jaiswal

बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, सलमान खान और दिलजीत दोसांझ के बाद अब अक्षय कुमार भी शहीद सैनिकों के परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं

पुलवामा आतंकी हमला: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम से भी हटाया गया पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें

Rakesh Singh

14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के बाद शहीदों के परिवारों के साथ एकजुटता दिखाते हुए मोहाली क्रिकेट स्टेडियम (Mohali Cricket Stadium) के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) ने भी सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिक्चर गैलरी से पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें हटाने का फैसला लिया है.

पुलवामा आतंकी हमले का पहला बदला पूरा: दो आतंकियों को सेना ने उतारा मौत के घाट, आतंकवादियों की भी खैर नहीं- एनकाउंटर जारी

Manoj Pandey

सूत्रों की खबर के मुताबिक, पुलवामा हमले के मास्‍टरमाइंड आतंकी गाजी रशीद को घेर लिया है. वहीं उसके साथ दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर है. बता दें कि मुठभेड़ जिस जगह हुई वह आत्मघाती हमले के स्थान से लगभग 10 किलोमीटर दूर है

जम्मू-कश्मीर: अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा में सरकार को खर्च करने पड़ते हैं इतने करोड़, जीते हैं आलिशान जिंदगी

Vandana Semwal

इन अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा पर भारत सरकार की बड़ी रकम खर्च होती थी. फरवरी 2018 की एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 10 सालों में हुर्रियत कांफ्रेस के नेताओं पर सरकार के करीब 11 करोड़ रुपये खर्च हुए.

शहीद मेजर चित्रेश सिंह बिष्ट को अंतिम विदाई देनें उमड़ा जनसैलाब, लगे अमर रहें और वंदे मातरम के नारे, देखें वीडियो

Rakesh Singh

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में 16 फरवरी को नियन्त्रण नियंत्रण रेखा के पास एक आईईडी बम को डिफ्यूज करते समय शहीद हुए मेजर चित्रेश सिंह बिष्‍ट का आज उत्तराखंड के हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया जाएगा. सेना के जवान शहीद मेजर चित्रेश सिंह बिष्‍ट को अंतिम विदाई दे रहे हैं.

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज करेंगे उद्धव ठाकरे से मुलाकात, गठबंधन का हो सकता है ऐलान

Abdul Kadir

खबर तो यह भी आ रही है कि दोनों पार्टियों के बीच इसी साल अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी सीटों का बंटवारा हो गया है.

सपना चौधरी के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर्स ने की धोखाधड़ी, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

Akash Jaiswal

पॉपुलर हरयाणवी डांसर सपना चौधरी हाल ही में एक इवेंट में परफॉर्म करने गईं थी जहां इवेंट ऑर्गेनाइजर्स ने कुछ ऐसा किया जिससे सपना बेहद नाराज हैं

Categories