सपना चौधरी के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर्स ने की धोखाधड़ी, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

पॉपुलर हरयाणवी डांसर सपना चौधरी हाल ही में एक इवेंट में परफॉर्म करने गईं थी जहां इवेंट ऑर्गेनाइजर्स ने कुछ ऐसा किया जिससे सपना बेहद नाराज हैं

सपना चौधरी (Photo Credits: Instagram)

हरयाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Chadhary) के साथ पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) में धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है कि सपना एक इवेंट में परफॉर्म करने गईं थी जिसके लिए उन्हें शो के ऑर्गेनाइजर्स द्वारा 8 लाख रूपए देने का वादा किया गया था. लेकिन बाद में उन्हें उनके परफॉर्मेंस के लिए सिर्फ 6 लाख रूपए दिए गए. इस बात से नाराज सपना और उनके भाई ने मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लुधियाना में हुए एक कार्यक्रम के लिए शो के ऑर्गेनाइजर विकास चौधरी ने उन्हें 8 लाख रूपए देने का प्रॉमिस किया था. लेकिन बाद में उन्हें सिर्फ 6 लाख रूपए दिए गए. सपना के भाई ने बताया कि वो शो से कमाए हुए पैसों को पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) में शहीद सैनिकों के परिवारवालों को दान में देने वाली थी.

मीडिया से बात करते हुए एक पुलिस अफसर ने कहा, "हमने सपना और उनके भाई की शिकायत को दर्ज लिया है. लेकिन उनके पास इवेंट ऑर्गेनाइजर्स की कोई खास जानकारी नहीं है. यहां तक की सपना और उनके भाई जिस होटल में ठहरे थे वहां भी बुकिंग ऑर्गेनाइजर्स के नाम से नहीं की गई है. अब हम सीसीटीवी फुटेज के बिनाह पर छानबीन कर रहे हैं.

आपको बता दें कि सपना ने पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तथा उनके परिवारवालों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी