मुख्य समाचार
Coronavirus: पीएम मोदी ने कहा- 5 अप्रैल को रात 9 बजे देशवासी मोमबत्ती, दीया या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं और कोरोना के अंधकार को मिटाएं
Vandana Semwalपीएम मोदी ने कहा,5 अप्रैल को रात 9 बजे घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं.
कोरोना वायरस से बचाव के लिए अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर खास अंदाज में दी नसीहत, लाजवाब पोस्ट जीत लेगा दिल
Team Latestlyकोरोना वायरस के खिलाफ बिग बी हर वक़्त कुछ न कुछ नया करके अपने फैन्स को इससे बचकर रहने की सलाह देते रहते हैं.
Coronavirus Tips Google Doodle: कोरोना वायरस से बचाव के लिए गूगल ने बताए हैं कुछ खास टिप्स, Stay Home Save Lives डूडल के जरिए जन जागरूकता
Anita Ramसर्च इंजिन गूगल ने भी कोरोना वायरस से बचाव के टिप्स दिए हैं और लोगों को जागरूक करने की पहल की है. गूगल अपने खास डूडल के जरिए लोगों को स्टे होम सेव लाइव का संदेश दे रहा है और इसके साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए कुछ टिप्स भी बताए हैं.
मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा- भूख से मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करे सरकार
IANSमध्य प्रदेश के धार जिले के धामनोद में एक अधेड़ की कथित तौर पर भूख से हुई मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सार्वजनिक किए जाने के साथ पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है.
कोरोना के प्रकोप से बेबस हुआ दुनिया का सबसे ताकतवर देश US, 24 घंटो के भीतर चली गई 1,169 लोगों की जान
Manoj Pandeyकोरोना वायरस (America) अब अमेरिका के लिए ऐसा सिर दर्द बन गया गया है जिसकी कल्पना उसने कभी सपने में नहीं कि थी. कोरोना वायरस अमेरिका में अपना विकराल रूप दिखा रहा है. हर दिन सैकड़ो लोगों की जान वायरस के कारण जा रही है. दुनिया का सबसे ताकतवर देश बनने का जो तमगा लेकर अमेरिका गुमान करता था, आज वो कोरोना वायरस के आगे बेहद बेबस और लाचार नजर आ रहा है. इटली के बाद सबसे ज्यादा मौत की खबर अमेरिका से सामने आ रहा है. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के चलते 1,169 लोगों की मौत हो गई है. इस बात की जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (Johns Hopkins University) ने इस बात की पुष्टी करते हुए बताया कि यह मौत का आंकड़ा सिर्फ एक दिन का है.
Kamada Ekadashi 2020: जानें कैसे मिलती है प्रेत-योनि से मुक्ति! पूजा-विधि तथा प्रचलित कथा
Rajesh Srivastavप्राचीनकाल में भोगीपुर नामक नगर में पुण्डरीक नामक नाग राज करता था. इनके दरबार में गायन और वादन में निपुण किन्नर व गंधर्व वास करते थे. एक दिन ललित नामक गन्धर्व दरबार में गायन कर रहा था. अचानक उसे अपनी पत्नी ललिता की याद आ गई, इस वजह से उसका स्वर, लय एवं ताल बिगड़ गया.
Coronavirus: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र से कहा- राज्य में कोरोना जांच केंद्र बढ़ाए जाएं
IANSकोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के नमूनों की छत्तीसगढ़ में समय से जांच नहीं हो पा रही है, क्योंकि यहां सिर्फ दो ही जांच केंद्र हैं. राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ़ हर्ष वर्धन को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में नोवेल कोरोना वायरस टेस्टिंग के केंद्रों की संख्या में वृद्धि का आग्रह किया है.
कोरोना वायरस: विश्व में COVID-19 से संक्रमित 10 लाख लोग, मृतकों की संख्या 50 हजार के पार पहुंची
Rakesh Singhपुरे विश्व को अपनी चपेट में ले चुके कोरोना वायरस महामारी से ग्रसित लोगों की संख्या गुरुवार यानि आज दस लाख हो गई है. यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है.
राशिफल 3 अप्रैल 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
Subhash Yadav3 अप्रैल 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या दो हजार से अधिक हो गई है. इसलिए आप से अनुरोध है कि लॉकडाउन का पालन करें. साथ ही अपने घरों में रहें.
कोरोना संकट के बीच World Bank का बड़ा फैसला, भारत को देगा 1 बिलियन डॉलर की मदद : 2 अप्रैल 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE : 2 अप्रैल 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE
Dinesh Dubeyदेशभर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (2 अप्रैल) को राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चर्चा करेंगे.
कोरोना से संक्रमित प्रिंस चार्ल्स आर्युवेद और होम्योपैथी से ठीक हुए: केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाइक
Team Latestlyकोरोना वायरस का कहर भारत सहित पूरी दुनिया में तेजी से जारी है. भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 2 हजार के करीब पहुंच गई है. बताना चाहते है कि पिछले सप्ताह खबर सामने आई थी कि ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना से संक्रमित हैं. इसी बीच मोदी सरकार में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने प्रिंस चार्ल्स को लेकर गुरूवार को एक बड़ा दावा किया है. नाइक की मानें तो प्रिंस चार्ल्स को आयुर्वेद और होम्योपैथी उपचार के जरिए ठीक किया गया है.
कोरोना वायरस: मध्यप्रदेश में कुल 98 लोग संक्रमित, इंदौर में बढ़ा प्रकोप
Bhashaमध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नये मरीज मिलने के बाद सूबे में इस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद बढ़कर 98 पर पहुंच गयी है. इनमें से करीब 77 फीसद मरीज अकेले इंदौर के हैं.
Sherlyn Chopra Hot Photo: लॉकडाउन के बीच शायराना हुई शर्लिन चोपड़ा, Nude फोटो शेयर कर कही ये बात
Team Latestlyशर्लिन ने सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटोज के साथ योग और जिम के कई फोटोज शेयर कर रही हैं. उनका ये अंदाज भी यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है.
पीएम मोदी और ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने कोरोना वायरस पर चर्चा की
Bhashaप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स से टेलीफोन पर बात की और कोरोना वायरस संकट पर चर्चा की. ब्रिटेन के प्रिंस ने महामारी से लड़ने में भारतीय प्रवासी नागरिकों की सराहना की.
कोरोना वायरसः यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों ने सरकार से लगाई स्वदेश वापसी की गुहार
Bhashaकोरोना वायरस के कारण यूक्रेन में लागू लॉकडाउन के कारण वहां फसें सैंकड़ो भारतीय छात्रों ने केंद्र सरकार से उन्हें वहां से निकालने की गुहार लगाई है. छात्रों ने स्वदेश वापसी की व्यवस्था करने का आग्रह करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय को ईमेल भेजा है.
बीईएल ने पीएम-केयर्स कोष में 12.71 करोड़ रुपये का योगदान दिया
Bhashaक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि. (बीईएल) के कर्मचारियों ने आपात स्थिति के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं राहत (पीएम-केयर्स) कोष में अपने एक-एक दिन के वेतन के रूप में 2.71 करोड़ रुपये का योगदान दिया है.
बंगाली लोकगीत कलाकार रतन कहार ने बादशाह से लगाई मदद की गुहार
IANSरतन ने कहा कि मैं चाहता हूं कि बादशाह मुझसे मिलें और बात करें. मेरे गीत का इस्तेमाल करने के लिए मैं पहले उन्हें धन्यवाद दूंगा.
कोविड-19: हरियाणा सरकार ने 30 जून तक च्यूइंग गम की बिक्री पर रोक लगाई
Bhashaथूकने से कोरोनावायरस के संचरण को रोकने के लिए, हरियाणा सरकार ने 30 जून तक राज्य में च्यूइंग गम की बिक्री पर रोक लगा दी है. सरकार ने अधिकारियों से गुटखा और पान मसाले पर प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा है.
कोरोना से जंग: कांग्रेस पर अमित शाह का पलटवार, कहा-कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई कमजोर करने की कोशिश
IANSकोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान मचा है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर खराब तरीके से लॉकडाउन करने का आरोप लगाया तो भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोनिया का नाम लिए बगैर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 130 करोड़ भारतवासी कोरोना वायरस को हराने के लिए एकजुट हैं, लेकिन कांग्रेस इन विषम परिस्थितियों में भी निकृष्ट राजनीति करने से बाज नहीं आ रही.
कोरोना को लेकर कांग्रेस ‘तुच्छ राजनीति’ कर रही है, कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में एकजुट मोर्चे पर आए: भाजपा
Bhashaकोरोना वायरस से निपटने के केंद्र सरकार के प्रयासों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ‘‘तुच्छ राजनीति’’ करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने गुरूवार को विपक्षी दल पर जिम्मेदार भूमिका निभाने और इस महामारी से एकजुट होकर निपटने को कहा.भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी के कई नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोला.