कोविड-19: हरियाणा सरकार ने 30 जून तक च्यूइंग गम की बिक्री पर रोक लगाई
थूकने से कोरोनावायरस के संचरण को रोकने के लिए, हरियाणा सरकार ने 30 जून तक राज्य में च्यूइंग गम की बिक्री पर रोक लगा दी है. सरकार ने अधिकारियों से गुटखा और पान मसाले पर प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा है.
नई दिल्ली: थूकने से कोरोनावायरस के संचरण को रोकने के लिए, हरियाणा सरकार ने 30 जून तक राज्य में च्यूइंग गम की बिक्री पर रोक लगा दी है. सरकार ने अधिकारियों से गुटखा और पान मसाले पर प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा है.
राज्य सरकार के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अपने आदेश में कहा, ‘‘कोविड-19 बूंदों के माध्यम से संचारित होता है. च्यूइंग गम / बबल गम को दूसरे व्यक्ति की ओर थूकने से कोविड -19 के फैलने की संभावना हो सकती है.’’
राज्य में कोविड-19 के खतरे को देखते हुए लगभग 13,000 लोग निगरानी में हैं. इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है.
संबंधित खबरें
LPG की जमाखोरी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: देशभर में 12,000 छापेमारी, 15,000 से अधिक सिलेंडर जब्त
Tateeree Row: 'ततीरी' विवाद के बीच रैपर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी
Rahul Gandhi Attends Tanu's Wedding: राहुल गांधी ने निभाया अपना वादा, सोनीपत में किसान की बेटी तनु की शादी में हुए शामिल; देखें VIDEO
Rapper Badshah: विवादित गाने को लेकर रैपर बादशाह की बढ़ीं मुश्किलें, हरियाणा में FIR दर्ज, लुक आउट नोटिस जारी
\