कोरोना वायरसः यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों ने सरकार से लगाई स्वदेश वापसी की गुहार
कोरोना वायरस के कारण यूक्रेन में लागू लॉकडाउन के कारण वहां फसें सैंकड़ो भारतीय छात्रों ने केंद्र सरकार से उन्हें वहां से निकालने की गुहार लगाई है. छात्रों ने स्वदेश वापसी की व्यवस्था करने का आग्रह करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय को ईमेल भेजा है.
मेरठ: कोरोना वायरस के कारण यूक्रेन में लागू लॉकडाउन के कारण वहां फसें सैंकड़ो भारतीय छात्रों ने केंद्र सरकार से उन्हें वहां से निकालने की गुहार लगाई है. छात्रों ने स्वदेश वापसी की व्यवस्था करने का आग्रह करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय को ईमेल भेजा है.
मेरठ निवासी और एक समाचार पोर्टल से जुड़े मनोज कुमार ने बताया कि मेरठ मंडल और आसपास के शहरों के सैंकड़ों छात्र यूक्रेन के लवीव शहर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं. इनमें उनका बेटा भी शामिल हैं.
उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन (बंद) 12 मई तक लागू कर रखा है. बंद के कारण छात्र अपने हॉस्टल और फ्लैट में कैद हैं.
संबंधित खबरें
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय आधार पर विधवा को दी बड़ी राहत; 50 लाख का कर्ज चुकाने के लिए अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल
यूक्रेन-रूस युद्ध पर बड़ी पहल: फ्लोरिडा में आज Volodymyr Zelensky से मिलेंगे Donald Trump, कीव ने पेश किया 20-सूत्रीय शांति प्रस्ताव
\