मुख्य समाचार
Coronavirus: शाहरुख खान ने हेल्थ केयर वर्करों की मदद के लिए दिया WHO और ग्लोबल सिटीजन का साथ, करेंगे ऐसा काम
Akash Jaiswalशाहरुख खान ने कोरोना वायरस का डट कर सामना कर रहे स्वास्थ कर्मचारियों के लिए वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन और ग्लोबल सिटीजन के साथ हाथ मिलाया है. इसके तहत शाहरुख 18 अप्रैल को एक ऑनलाइन इवेंट में भाग लेंगे जिसके जरिए वो लोगों को इस बीमारी से लड़ने में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करेंगे.
खेलों को दोबारा शुरू करने को लेकर ट्रंप उत्सुक, लीग प्रमुखों की चिंता बरकरार
Bhashaकोविड-19 के कारण अमेरिका सहित दुनिया भर में खेल प्रतियोगिताएं ठप्प पड़ी हैं।
कोरोना का कहर: आर्थिक राजधानी मुंबई में अस्पताल के 10 कर्मचारी COVID-19 पॉजिटिव, कुल संख्या 35 हुई
Manoj Pandeyकोरोना वायरस का प्रकोप भारत के महाराष्ट्र में सबसे अधिक देखा जा रहा है. अन्य राज्यों के मुकाबले कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या इस राज्य में सबसे अधिक है. कोरोना वायरस के प्रकोप में आम जनता ही नहीं बल्कि डॉक्टर और अस्पताल के अन्य कमर्चारी भी आते जा रहे हैं. वहीं मुंबई के एक अस्पताल के 10 और कर्मचारियों का COVID19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. अब तक अस्पताल के कुल 35 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. उनका इलाज अस्पताल में ही किया जा रहा है. इससे पहले बॉम्बे अस्पताल (Bombay Hospital) के एक तकनीशियन और ग्रांट रोड (Grant Road) स्थित भाटिया अस्पताल (Bhatia Hospital) की 11 नर्सें, दादर के शुश्रुषा अस्पताल की चार और नर्सों तथा दो डॉक्टरों के को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद रोग से पीड़ित होने के बाद अस्पताल को सील कर दिया था.
कोरोना का कहर: 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 1076 नए मामले, देश में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 11,439 हुआ, अब तक 377 लोगों ने गंवाई जान
Subhash Yadavभारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी ने प्रकोप मचाया हुआ है. कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में रोजाना तेजी जारी है. कोरोना के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को बढाकर 3 मई तक कर दिया है. कोरोना से निपटने के लिए केंद्र सरकार अपने स्तर पर काम कर रही है. इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के मामलो की संख्या 11,439 पहुंच गई है.
अनोखी शादी! लॉकडाउन के बीच डीएम ऑफिस में रात 8 बजे रोहतक के दूल्हे ने रचाई मैक्सिको की दुल्हन से शादी, जानें क्या है पूरा मामला
Anita Ramडिप्टी कमिश्नर ने इस शादी को करवाने के लिए रात 8 बजे अपना दफ्तर खुलवाया. दरअसल, लॉकडाउन के चलते हरियाण स्थित रोहतक के लड़के और मैक्सिकों की लड़की का शादी अधर में लटक गई थी. इस अर्जी के बाद डीएम ने रात 8 बजे अपना दफ्तर खुलवाया, जिसके बाद लॉकडाउन के बीच इस कपल की अनोखी शादी संपन्न हो पाई है.
पाकिस्तान ने 'संघर्षविराम उल्लंघन' पर भारत के वरिष्ठ राजनयिक को किया तलब
Bhashaपाकिस्तान ने मंगलवार को भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया और नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा कथित संघर्षविराम उल्लंघन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया. उसने आरोप लगाया कि भारत इस वर्ष अबतक 765 बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर चुका है.
सीएम उद्धव ठाकरे ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए विशेषज्ञ और एक कैबिनेट उप समिति का किया गठन
Bhashaमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न होने वाले वित्तीय संकट से निपटने के वास्ते सुझाव देने के लिए विशेषज्ञों का एक पैनल और एक कैबिनेट उप समिति का गठन किया है. उन्होंने कहा कि इस बारे में निर्णय 20 अप्रैल के बाद लिया जाएगा कि कौन से उद्योग शुरू किए जा सकते हैं.
Coronavirus पर बनी इस फिल्म में दिखीं TMC सांसद नुसरत जहां, इंटरनेट पर रिलीज हुआ Video
Akash Jaiswalकोरोना वायरस के खिलाफ लोगों को सचेत करने के लिए न सिर्फ सरकार बल्कि फिल्मी सितारे भी अपना योगदान दे रहे हैं. अब इस भयावह बीमारी के प्रति लोगों को संवेदनशील बनाने के लिए एक शॉर्ट फिल्म बनाई गई है जिसमें तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां और साथ ही एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती भी नजर आईं.
Google Doodle: कोरोना वायरस महामारी के बीच गूगल ने पैकेजिंग, शिपिंग और डिलीवरी वर्कर्स को दिया धन्यवाद, समर्पित किया ये खास डूडल
Anita Ramदुनिया भर में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग छिड़ी हुई है और अधिकांश देशों ने इस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन का रास्ता अपनाया है. 15 अप्रैल को गूगल ने खास डूडल के जरिए पैकेजिंग, शिपिंग और डिलीवरी वर्कर्स को धन्यवाद कहा है, जो लॉकडाउन के बावजूद अपने कामों में लगातार जुटे हुए हैं.
अमेरिका में कोरोना वायरस का कोहराम, 24 घंटे के भीतर COVID-19 से संक्रमित 2,228 लोगों की मौत
Manoj Pandeyकोरोना वायरस इस वक्त पूरी दुनिया के सामने एक ऐसे संकट के रूप में खड़ा है जिसका निवारण किसी के पास नहीं है. विश्व एक ऐसी महामारी से लड़ रहा है जिसका तोड़ किसी के पास नहीं है. कोरोना वायरस ने लगभग सभी देशों में कोहराम मचा रखा है. कोरोना वायरस का सबसे अधिक अगर प्रकोप जिन देशों में देखा जा रहा है. उसमें चीन, इटली, ईरान और अमेरिका का नाम शामिल है. चीन ने जहां एक तरफ वुहान में वायरस का असर तो कम होने लगा है लेकिन अन्य देशों में इस बिमारी ने मौत का तांडव मचा रहा है. कोरोना वायरस के अमेरिका में भी प्रतिदिन 1000 से 2000 लोगों की मौत हो रही है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटो के भीतर कोरोना वायरस से 2,228 लोगों की मौत हो गई. वहीं यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस समय अमेरिका हर संभव कोशिश तो कर रही है लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई है.
कोविड-19: न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 10,000 के पार, बढ़ सकती है संख्या
Bhashaशहर के स्वास्थ्य विभाग ने ऐलान किया कि 3,778 लोगों की इस बीमारी से मौत होने की आशंका है. नए आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिका में कोरोना वायरस के केंद्र बने इस शहर में इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 10,367 पर पहुंच गई है.
बांद्रा स्टेशन मामला: म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने वीडियो जारी करके लोगों से की अपील, कहा- सतर्क रहें, ये भारत को तोड़ने की साजिश है
Akash Jaiswalअब बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने इस मामले को लेकर इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि वें इस घटना को सांप्रदायिक दृष्टिकोण से न देखें और इसे मानवता के नजरिए से न देखें.
मध्यप्रदेश में 142 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 757 हुई, 53 की मौत
Bhashaमंगलवार को प्रदेश में दो इंदौर और एक मरीज की भोपाल में मौत हुई है. इसके बाद इस महामारी से प्रदेश में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से इंदौर में 37, उज्जैन में 6, भोपाल में 5, खरगोन में 3 और छिंदवाड़ा एवं देवास में एक-एक शामिल हैं. मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से 24 जिलों में इस महामारी ने अब दस्तक दे दी है.
उद्धव ठाकरे की प्रवासी मजदूरों से नहीं जाने की अपील
Bhashaदेशव्यापी लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाए जाने के बावजूद अपने-अपने गृह नगर जाने की आस में यहां बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास सैकड़ों प्रवासी कामगारों के इकट्ठा होने के बाद ठाकरे ने वेबकास्ट के जरिए संबोधित किया। प्रवासियों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कुछ देर तक हिंदी में भी संबोधित किया।
स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्ल चाकी की पौत्री बदहाली में गुजार रही हैं जीवन
Bhashaमुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनकी स्थिति के बारे में पता चला, जिसके बाद उन्होंने निर्देश जारी किए। इसके बाद अधिकारी मंगलवार को खाद्य सामग्री ले कर उनकी झोपड़ी पहुंचे और भविष्य में भी मदद का वादा किया।
गुजरात: लॉकडाउन की अनदेखी करते हुए सूरत में प्रवासी मजदूरों का प्रदर्शन
Bhashaपुलिस ने बताया कि प्रवासी मजदूर सूरत शहर के वराछा क्षेत्र में एकत्रित हो गए और यह मांग करते हुए सड़क पर बैठ गए कि उन्हें उनके मूल स्थानों को जाने की इजाजत दी जाए.
बांद्रा स्टेशन मामला: प्रवासी मजदूरों को भड़काने का आरोप, नवी मुंबई पुलिस ने विनय दुबे को लिया हिरासत में
Nizamuddin Shaikhनवी मुंबई पुलिस के द्वारा विनय दुबे को हिरासत में लिए जाने के बाद उसे मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है. जो मुंबई पुलिस बांद्रा स्टेशन के बाहर जमा हुए मजदूरों के बारे में पूछताछ करेगी.
तबलीगी जमात से जुडे 57 विदेशी गिरफ्तार
Bhashaपटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने बताया कि किर्गिस्तान निवासी कुल 17 लोग पर्यटन वीजा पर भारत आए थे और वीजा नियम का उल्लंघन करते हुए धार्मिक प्रचार कार्य कर रहे थे।
करीब 3500 न्यायविदों, कलाकारों ने वरदराजन के खिलाफ प्राथमिकी की निंदा की, मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला बताया
Bhashaइन लोगों ने एक संयुक्त बयान में इसे मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया है।
गुजरात: कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला कोरोना वायरस से संक्रमित, सुबह की थी सीएम विजय रूपाणी से मुलाकात
Dinesh Dubeyगुजरात (Gujarat) के जमालपुर (Jamalpur) से कांग्रेस (Congress) विधायक (MLA) इमरान खेड़ावाला (Imran Khedawala) के कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने की पुष्टी हो गई है.