गुजरात: कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला कोरोना वायरस से संक्रमित, सुबह की थी सीएम विजय रूपाणी से मुलाकात

गुजरात (Gujarat) के जमालपुर (Jamalpur) से कांग्रेस (Congress) विधायक (MLA) इमरान खेड़ावाला (Imran Khedawala) के कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने की पुष्टी हो गई है.

कांग्रेस विधायक इमरान खेडावाला (Photo Credits: PTI)

अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) के जमालपुर (Jamalpur) से कांग्रेस (Congress) विधायक (MLA) इमरान खेड़ावाला (Imran Khedawala) के कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने की पुष्टी हो गई है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने मंगलावर सुबह ही सूबे के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) से मुलाकात की थी. फिलहाल इमरान खेड़ावाला को अहमदाबाद (Ahmedabad) के सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल (Sardar Vallabhbhai Patel Hospital) में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है. हालांकि खेडावाला कोरोना वायरस की चपेट में कैसे आए इसका पता नहीं चल सका है. उन्होंने आज सुबह ही राज्य के मुख्यमंत्री के अलावा डिप्टी सीएम नितिन पटेल और राज्य के गृहमंत्री के साथ एक बैठक भी की थी. गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 45 नए मामले , कुल संख्या बढ़कर 617 हुई

विधायक होने के चलते इमरान खेड़ावाला का आज सुबह से कई अधिकारियों और पत्रकरों से मिलना जुलना चलाता रहा. माना जा रहा है कि खेडावाला के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कई लोग क्वारंटाइन किए जा सकते है.

उल्लेखनीय है कि गुजरात में मंगलवार को कोविड-19 से दो और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 28 तक पहुंच गई. जबकि 33 नए पॉजिटिव मामलों के साथ कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 650 पर पहुंच गई. जिनमें से 59 मरीज कोरोना वायरस से मुक्त हो चुके है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Satta Bazar Favorite Team: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट