मुख्य समाचार

जेंटलमैन गेम क्रिकेट की वो मशहूर स्लेजिंग जो आज भी फैंस को है याद

Rakesh Singh

क्रिकेट को जेंटलमैन गेम कहा जाता है. क्योंकि इसमें धोखेबाजी, स्लेजिंग, गुस्सा, आक्रामकता नहीं होती है. लेकिन वर्तमान क्रिकेट के बारे में बात करें तो कुछ खिलाड़ियों की आक्रामकता की वजह से यह खेल बदनाम हुआ है. क्रिकेट के मैदान में गेंदबाज और बल्लेबाज एक दूसरे के उपर हावी होना चाहते हैं.

आरबीआई की घोषणा के बाद BSE में सुस्ती, 31000 से नीचे फिसला

IANS

कोरोना महामारी से मिल रही आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को कई उपायों की घोषणा की गई. मगर, इस घोषणा के बाद घरेलू शेयर बाजार में कोई उत्साह नहीं दिखा और सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान बनाई उंचाई से फिसलकर 31000 के नीचे आ गया.

फराह खान अली और उनके परिवार की कोरोना वायरस जांच की रिपोर्ट आई निगेटिव

Bhasha

फराह खान अली ने ट्विटर के जरिए अपनी कोरोना जांच के नेगेटिव आने की खबर दी ।

श्रीलंका में आईपीएल करवाने पर अभी कोई चर्चा नहीं : बीसीसीआई अधिकारी

Bhasha

आईपीएल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 मार्च से 24 मई के बीच आयोजित किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिेय स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड चीजें सामान्य होने के बाद ही इसका आयोजन करेगा।

चीन की अर्थव्यवस्था में पहली तिमाही में 6.8 प्रतिशत गिरावट, 1976 के बाद सबसे बड़ी गिरावट

Bhasha

चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) ने शुक्रवार को कहा कि 2020 की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) में चीन का सकल घरेलू उत्पाद 20,650 अरब युआन (लगभग 2910 अरब डॉलर) रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 6.8 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।

रामायण में लक्ष्मण बने सुनील लहरी ने मेघनाथ वध का एपिसोड देखते हुए फोटो की शेयर

Aarti Shejvalkar

दूरदर्शन पर रामायण का फिर प्रसारण किया जा रहा है. लोग रामायण (Ramayana) को पंसद कर रहे हैं. इतना ही नहीं रामायण ने टीआरपी के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.इसी बीच रामायण में लक्ष्मण बने सुनील लहरी भी इस सीरियल का अपने घर में बैठकर आनंद ले रहे हैं.

सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे का पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार, कहा- दुनिया कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है लेकिन हमारा पड़ोसी आतंकियों को एक्सपोर्ट कर रहा है

Manoj Pandey

पाकिस्तान का असली चेहरा पूरी दुनिया देख चूका है. एक तरफ शांति का ढोंग तो दूसरी तरफ आतंकवाद पालने का काम करता है. पाकिस्तान का नापाक चेहरा कई बार बेनकाब हुआ है लेकिन उसके बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा हैं. पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवाने ने कहा कि जहां हम न केवल अपने स्वयं के नागरिकों बल्कि दुनिया के बाकी हिस्सों में मेडिकल टीम भेजकर और दवाइयां निर्यात करके व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान केवल आतंक का निर्यात कर रहा है. जो कि ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि यह बेहद अफसोसजनक है कि जब भारत समेत पूरी दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है. लेकिन हमारा पड़ोसी मुल्क हमारे लिए मुसीबत बना हुआ है.

पाकिस्तान को 1.4 अरब डॉलर देने के लिए आईएमएफ ने दी मंजूरी

Bhasha

आईएमएफ ने यह फैसला पाकिस्तान के अनुरोध पर किया, जो भुगतान संतुलन संबंधी कठिन संकट से गुजर रहा है। यह राशि छह अरब डॉलर के उस राहत पैकेज के अतिरिक्त होगी, जिसके लिए इस्लामाबाद ने पिछले साल जुलाई में आईएमएफ के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

कोविड-19 के संक्रमण में आने की सूचना देगा नया स्मार्टफोन ऐप

Bhasha

अमेरिका के बोस्टन विश्वविद्यालय के मयंक वारिया सहित शोधकर्ताओं की टीम इस ऐप को विकसित कर रही है। इस ऐप को ब्लूटूथ से लैस सेल फोन में इस्तेमाल करके किसी व्यक्ति को सूचित किया जा सकता है कि वे कोविड-19 से संक्रमित किसी व्यक्ति के साथ करीबी संपर्क में आए हैं कि नहीं।

गौतम बुद्ध नगर में एक स्थान को हॉटस्पॉट की श्रेणी से हटाया गया, दो नए स्थान शामिल

Bhasha

इसके साथ ही जिले में कुल 28 स्थानों को संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों के रूप में चिह्नित किया गया है। इन जगहों को पूरी तरह से सील करके वहां के निवासियों की आवाजाही रोक दी गई है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग इन जगहों को संक्रमण मुक्त करने और इन पर नजर रखने का काम कर रहा है। तीन दिन पहले चार जगहों को संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों की श्रेणी से हटा दिया गया था। गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि जिले में सेक्टर 20 और गामा -वन को संक्रमण प्रभावित क्षेत्र घोषित करते हुए दोनों जगहों को सील कर दिया गया है।

भारतीय महिला हॉकी टीम लॉकडाउन से प्रभावित गरीबों के लिए धनराशि जमा करेगी

Bhasha

कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में तीन मई तक राष्ट्रव्यापी बंदी लागू है। महिला हॉकी खिलाड़ियों ने देशव्यापी बंद के दौरान कम से कम 1000 परिवारों को खाना खिलाने के मकसद से जनभागीदारी के जरिये राहत कोष जुटाने का फैसला किया है। इस दौरान लोगों से सक्रिय जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।

जैकलीन फर्नांडिज, मनोज वाजपेयी और मोहित रैना की फिल्म ‘मिसेज सीरियल किलर’ का ट्रेलर देख सिहर उठेंगे आप, देखें वीडियो

Team Latestly

1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. ऐसे में अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. डेढ़ मिनट के इस ट्रेलर में सस्पेंस, ड्रामा और मर्डर मिस्ट्री देखने को मिल रही है.

कोविड-19 संकट के चलते बैंक किसी लाभांश का भुगतान नहीं करेंगे

Bhasha

रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने सुबह बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन में वित्तीय क्षेत्र पर बढ़ रहे दबाव को कम करने की दिशा में कई घोषणायें की। उन्होंने कहा कि किसी कर्ज को फंसा कर्ज घोषित करने का 90 दिन का नियम बैंकों के मौजूदा कर्ज की किस्त वापसी पर लगाई रोक पर लागू नहीं होगा।

नोएडा: टिक-टॉक वीडियो पर नहीं मिले लाइक, युवक ने मौत को लगाया गले

Bhasha

सहायक पुलिस आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में चांद मस्जिद के पास रहने वाला इकबाल (18 वर्ष) टिक- टॉक वीडियो बनाकर उन्हें अपलोड किया करता था.

अजित पवार ने मंत्रियों से अनाज के सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए कहा

Bhasha

शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य के वित्त मंत्री पवार ने प्रभारी मंत्रियों को पत्र लिखकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लाभार्थियों की शिकायतों को तुरंत हल करने की हिदायत दी है।

गृह मंत्रालय ने जारी की लॉकडाउन के लिए नई गाइडलाइन, कुछ और गतिविधियों में दी छूट- मिलेगी यह राहतें

Vandana Semwal

शुक्रवार को गृह मंत्रालय ने एक बार फिर रिवाइज्ड गाइडलाइन जारी कीं. गृह मंत्रालय द्वारा जारी नई गाइडलाइन में में चार सेक्टर्स के लिए विस्तृत रूप से बताया गया है. इन क्षेत्रों को लॉकडाउन में छूट दी जाएगी.

कोरोना वायरस: गौतम बुद्ध नगर जिले में संक्रमित मिले नौ और लोग हुए स्वस्थ

Bhasha

गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस से संक्रमित 92 मरीज हैं, जिनमें से अब तक कुल 33 लोगों को ठीक हो जाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

एकाग्रता और कुशलता से कोरोना वायरस की जांच होनी चाहिए: सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार

Bhasha

बेनेट विश्वविद्यालय की ओर से ‘ कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई-बायोटेक से बचाव तक’ विषय पर आयोजित ऑनलाइन सम्मेलन में विजय राघवन ने कोरोना वायरस मामले का पता लगाने में डिजिटल तकनीक का सहारा लेने पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि बंद के बाद कोरोना वायरस के मामले का पता लगाने में यह एक प्रभावी तरीका हो सकता है।

कोविड-19 के मामलों को ‘तबलीगी जमात’ के रूप में वर्गीकृत करने के खिलाफ अदालत में याचिका

Bhasha

दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 1,640 मामले सामने आए हैं और अब तक 38 लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है।

चीन ने मृतक संख्या में किया संशोधन, मरने वालों की संख्या 4,632 हुई

Bhasha

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वुहान नगरपालिका मुख्यालय ने शुक्रवार को कोविड-19 के पुष्टि किए गए मामलों और बीमारी के कारण होने वाली मौतों की संख्या को संशोधित किया।

Categories