मुख्य समाचार
ट्रंप के ‘जांच कोई बड़ी समस्या नहीं’ वाले बयान पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जताई आशंका
Bhashaप्रशासन ने राज्यों में आने वाले सप्ताह में जांच दर बढ़ाने के लिए ‘खाका’ तैयार किया है। यह खाका एक तरह से इस बात की स्वीकृति है कि बार-बार सार्वजनिक स्तर पर बयान देने के बाद भी पिछले दो महीने में जांच क्षमता और उपलब्धता पर्याप्त नहीं थी।
एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उठाई मांग, कहा- COVID-19 ड्यूटी में लगे हर स्टाफ को मिले पीपीई किट
IANSसमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कोरोना ड्यूटी में लगे हर तरह के स्टाफ को पीपीई किट देने की मांग उठाई है. इससे पहले अखिलेश ने कहा था कि कोरोना संक्रमण झेल रहे प्रदेश के किसानों पर बे-मौसम बरसात, आंधी और ओलावृष्टि की भी प्रातिक मार आ पड़ी है.
राजा ने मैच फिक्सिंग के लिए जेल की सजा का सुझाव दिया, कोविड-19 से तुलना की
Bhashaपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को बल्लेबाज उमर अकमल को तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया क्योंकि उन्होंने भ्रष्ट संपर्क की जानकारी नहीं दी थी। इसके बाद राजा और जिंबाब्वे के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर मपुमेलेलो मबांग्वा ने सोशल मीडिया पर मैच फिक्सिंग को लेकर चर्चा की।
कोरोना वायरस : ब्रिटेन ने स्वास्थ्य कर्मियों के परिवारों के लिए पेश की 60,000 पौंड की नयी बीमा योजना
Bhashaदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 21,000 के पार जा चुकी है।
नोएडा में टेप बनाने वाली फैक्टरी में आग, करोड़ों का नुकसान
Bhashaमुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में जीटी रोड पर हिंदुस्तान एडेसिव के नाम से सेलो टेप बनाने की एक कंपनी है। इस कंपनी की फैक्टरी में मंगलवार सुबह भयंकर आग लग गई।
शंकराचार्य और रामानुजाचार्य की शिक्षायें आज भी प्रासंगिक : उपराष्ट्रपति नायडू
Bhashaनायडू ने अपने संदेश में कहा कि भारत की महान आध्यात्मिक परम्परा के मूर्धन्य प्रतिनिधि, ब्रह्म और आत्मा के अद्वैत दर्शन के प्रणेता जगतगुरू आदि शंकराचार्य और विशिष्टाद्वैत दर्शन के प्रणेता, स्वामी रामानुजाचार्य की जयंती पर उनकी पुण्य स्मृति को कोटिशः नमन करता हूं।’’
पाकिस्तान में COVID-19 संक्रमण की तीव्रता अभी भी कम: पाकिस्तानी पीएम इमरान खान
IANSपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि देश में कोरोनावायरस महामारी की तीव्रता उतनी गंभीर नहीं है, जितनी दुनिया के अन्य हिस्सों में देखने को मिल रही है. मीडिया ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी. गौरतलब है कि पाकिस्तान में मंगलवार तक 293 मौतों सहित कोविड-19 संक्रमण के 13,947 मामले दर्ज किए गए हैं.
न्यूजीलैंड ने पूर्व विकेटकीपर स्मिथ को सम्मानित किया
Bhashaन्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी डिवाइन और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले डेवोन कॉनवे को पुरस्कारों के पहले दिन क्रमश: महिला एवं पुरुष वर्ग में ‘ड्रीम 11 सुपर स्मैश प्लेयर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार दिया गया।
टीवी धारावाहिक: पुराने पिटारों से मूल्यों और सौम्यता की हो रही है बात
Bhasha‘खिचड़ी’, ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’, ‘बुनियाद’ और ‘ ऑफिस ऑफिस’ 80 और 90 के दशक के लोगों को जहां पुरानी यादों में ले जा रहे हैं, वहीं उसके बाद की पीढ़ी को ये कार्यक्रम देश के मूल्यों और उसके सौम्य रूप का परिचय करा रहे हैं।
लॉकडाउन लागू करा रही पुलिस पर स्थानीय लोगों ने फेंके पत्थर, पुलिसकर्मी घायल
Bhashaगुजरात के सूरत शहर के एक इलाके में मंगलवार सुबह लॉकडाउन लागू कराने की कोशिश कर रहे सुरक्षा कर्मियों पर कुछ स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर पत्थर फेंके. उन्होंने बताया कि घटना में एक पुलिसकर्मी को चोट आई है. बरोत ने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है.
कोरोना वायरस के मामूली लक्षण वाले लोगों के घर में पृथक रहने के संबंध में नये दिशा-निर्देश जारी
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी नये दिशा-निर्देशों के मुताबिक ऐसे मरीज का इलाज कर रहे चिकित्सा अधिकारी को नैदानिक रूप से जांच करने के बाद पुष्टि करनी होगी कि मरीज में वायरस के लक्षण मामूली या शुरुआती हैं।
कोरोना संकट के बीच केरल से अच्छी खबर, हॉटस्पॉट की लिस्ट से हटा तिरुवनंतपुरम; कोविड-19 का कोई मामला नहीं
Team Latestlyकोरोना वायरस महामारी का कोहराम देश में जारी है. इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना का सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र में जारी है. कोरोना का पहला मामला केरल से सामने आया था. लेकिन राज्य में कोरोना पर बहुत अच्छी तरीके से कंट्रोल किया है. इसी बीच केरल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार वर्तमान में तिरुवनंतपुरम में कोरोना का कोई मामला नहीं है. इसके साथ ही शहर को हॉटस्पॉट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है.
सचिन तेंदुलकर को आउट नहीं कर पाने की निराशा से अब भी नहीं उबर पाये हैं सईद अजमल
Bhashaइंग्लैंड के अंपायर इयान गाउल्ड ने भी हाल में कहा था कि तेंदुलकर तब आउट थे लेकिन तीसरे अंपायर ने उनका फैसला पलट दिया था।
बुलंदशहर में साधुओं की हत्या की निष्पक्ष जांच हो, मामले का राजनीतिकरण नहीं हो: प्रियंका
Bhashaउन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अप्रैल के पहले 15 दिनों में ही उप्र में सौ लोगों की हत्या हो गई। तीन दिन पहले एटा में पचौरी परिवार के 5 लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। कोई नहीं जानता उनके साथ क्या हुआ।’’
अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'Becoming' नेटफ्लिक्स पर 6 मई को होगी रिलीज, फर्स्ट लुक जारी
Bhashaअमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा पर बनी बेहद गोपनीय डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर छह मई से पूरी दुनिया में दिखाई जाएगी. हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक इस डॉक्यूमेंट्री का शीर्षक मिशेल ओबामा के बेहद लोकप्रिय संस्मरण बीकमिंगके नाम पर ही है और इसमें उनके जीवन के उसी इतिहास का वर्णन है.
भारत में एक महीने से अधिक समय तक फंसे रहने के बाद स्वदेश लौटे माइक हेसन
Bhashaन्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और कोच हेसन आईपीएल के नये सत्र के लिये पांच मार्च को भारत आये थे लेकिन कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिये देशव्यापी लॉकडाउन और विमान सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण वह यहीं फंसे रहे गये।
बुलंदशहर में दो पुजारियों की हत्या
Bhashaमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
अर्थव्यवस्था को निष्क्रिय होने से बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत : सज्जन जिंदल
Bhashaकोरोना वायरस संकट के चलते देशभर में तीन मई तक लॉकडाउन (बंद) किया गया है। इससे देश की आर्थिक गतिविधियां लगभग ठप पड़ गयी हैं।
चरमपंथी समूह युवाओं की ऑनलाइन भर्ती के लिए लॉकडाउन का फायदा उठा रहे हैं: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख
Bhashaउन्होंने यह कहा कि दुनिया इस अभूतपूर्व वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण एक पीढ़ी का भटकना बर्दाश्त नहीं कर सकती है।
जायज है रोजे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण की जांच :दारूल उलूम
Bhashaइस रमजान में हालात पुरी तरह बदले हुए हैं और लोग अपने घरों में ही नमाज अदा कर रहे हैं । मुस्लिम समाज में रोजे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण की जांच को लेकर शंकाएं हैं और इन शंकाओं को दूर करते हुए दारूल उलूम ने सोमवार को एक फतवा जारी कर जांच को जायज बताया और स्पष्ट किया कि इस जांच से रोजा नहीं टूटेगा ।