कोरोना संकट के बीच केरल से अच्छी खबर, हॉटस्‍पॉट की लिस्‍ट से हटा तिरुवनंतपुरम; कोविड-19 का कोई मामला नहीं 

कोरोना वायरस महामारी का कोहराम देश में जारी है. इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना का सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र में जारी है. कोरोना का पहला मामला केरल से सामने आया था. लेकिन राज्य में कोरोना पर बहुत अच्छी तरीके से कंट्रोल किया है. इसी बीच केरल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार वर्तमान में तिरुवनंतपुरम में कोरोना का कोई मामला नहीं है. इसके साथ ही शहर को हॉटस्पॉट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है.

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी का कोहराम देश में जारी है. इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना का सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र (Maharashtra) में जारी है. कोरोना का पहला मामला केरल से सामने आया था. लेकिन राज्य में कोरोना पर बहुत अच्छी तरीके से कंट्रोल किया है. इसी बीच केरल (Kerala) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार वर्तमान में तिरुवनंतपुरम में कोरोना का कोई मामला नहीं है. इसके साथ ही शहर को हॉटस्पॉट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है.

बता दें कि केरल में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 481 पहुंच गई है. इसके साथ ही 4 लोगों की जान गई है. जबकि 355 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं. सोमवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नये मामले सामने आए थे. जिसमें एक अमेरिका से लौटी लड़की शामिल थी. इसमें कोट्टायम में छह, इडुक्की में चार, पलक्कल, मलप्पुरम एवं कन्नूर से एक मामला शामिल था. यह भी पढ़े-सीएम पिनराई विजयन ने राज्य की आर्थिक समस्या को लेकर जताई चिंता, कहा- कोरोना से केरल की माली हालत बिगड़ी

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो कि कोरोना पीड़ितों की संख्या भारत में 29 हजार से पार चली गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 29,435 लोग संक्रमित हैं. जिसमें से 21,632 लोग कोरोना के एक्टिव केस हैं. साथ ही 6 हजार 868 लोगों को देश के अलग-अलग अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है. जबकि देश मे मरने वालों को तादाद 934 है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 388 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट, बेन डकेट और जैकब बेथेल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

कल का मौसम: पटना, गया और बेगूसराय सहित पूरे बिहार में 20 जुलाई कैसा रहेगा वेदर, यहां जानें ताजा अपडेट

India vs England, 3rd ODI Match Live Score Update: लॉर्ड्स में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड