अर्थव्यवस्था को निष्क्रिय होने से बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत : सज्जन जिंदल

कोरोना वायरस संकट के चलते देशभर में तीन मई तक लॉकडाउन (बंद) किया गया है। इससे देश की आर्थिक गतिविधियां लगभग ठप पड़ गयी हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल जिंदल स्टील वर्क्स (जेएसडब्ल्यू) समूह के चेयरमैन उद्योगपति सज्जन जिंदल ने मंगलवार को देश की अर्थव्यवस्था को बचाने की जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के निष्क्रिय पड़ने से पहले हमें तत्काल जरूरी कदम उठाने होंगे।

कोरोना वायरस संकट के चलते देशभर में तीन मई तक लॉकडाउन (बंद) किया गया है। इससे देश की आर्थिक गतिविधियां लगभग ठप पड़ गयी हैं।

जिंदल ने कहा कि बंद की वजह से कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने में भले ही मदद मिली हो, लेकिन हमें अनिवार्य तौर पर अर्थव्यवस्था की सेहत पर भी ध्यान देना होगा।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ हमें अर्थव्यस्था को निष्क्रिय होने से बचाने को लेकर जागने की जरूरत है। वरना अर्थव्यस्था को फिर से सक्रिय करने में बहुत वक्त लगेगा। अर्थव्यवस्था में मंदी देश के लिए भी खतरा है।’’

जिंदल ने कहा कि कोरोना वायरस हमारे लिए तब तक परेशानी बना रहेगा जब तक उसका टीका नहीं ढूंढ लिया जाता।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, अब हमें नयी तरह की परिस्थितियों को सामान्य मानते हुए इसके हिसाब से काम करने के तरीके ढूंढने होंगे ताकि कम से कम अवधि में अर्थव्यवस्था को उसकी पूर्व क्षमता के अनुसार खड़ा कर सकें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका