भारत में एक महीने से अधिक समय तक फंसे रहने के बाद स्वदेश लौटे माइक हेसन

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और कोच हेसन आईपीएल के नये सत्र के लिये पांच मार्च को भारत आये थे लेकिन कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिये देशव्यापी लॉकडाउन और विमान सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण वह यहीं फंसे रहे गये।

जमात

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन भारत में एक महीने से भी अधिक समय तक फंसे रहने के बाद मंगलवार को न्यूजीलैंड लौट गये हैं।

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और कोच हेसन आईपीएल के नये सत्र के लिये पांच मार्च को भारत आये थे लेकिन कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिये देशव्यापी लॉकडाउन और विमान सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण वह यहीं फंसे रहे गये।

हेसन ने ट्वीट किया, ‘‘मुंबई हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिये बस में बिताये गये एक दिन के बाद क्या शानदार नजारा था। न्यूजीलैंड तक हमारी वापसी के दौरान फ्लाईएयरएनजेड के कर्मचारियों का व्यवहार बहुत अच्छा रहा। ’’

उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत में न्यूजीलैंड के उच्चायोग, न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय और न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न का भी आभार व्यक्त किया।

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये भारत और न्यूजीलैंड ने पिछले महीने अपने अपने देशों में लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। इनमें यात्रा पाबंदियां भी शामिल थी जिससे 45 वर्षीय हेसन को बेंगलुरू में ही रुकना पड़ा था।

भारत में अब भी लॉकडाउन है लेकिन न्यूजीलैंड ने मंगलवार को इसमें ढील दे दी।

आईपीएल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन महामारी को देखते हुए इसे अनिश्चितकाल के लिये टाल दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\