नोएडा में टेप बनाने वाली फैक्टरी में आग, करोड़ों का नुकसान

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में जीटी रोड पर हिंदुस्तान एडेसिव के नाम से सेलो टेप बनाने की एक कंपनी है। इस कंपनी की फैक्टरी में मंगलवार सुबह भयंकर आग लग गई।

जमात

नोएडा, 28अप्रैल नोएडा के छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में सेलो टेप बनाने वाली एक फैक्टरी में मंगलवार सुबह भयंकर आग लग गई। इस आग से करोड़ों का माल जलकर स्वाहा हो गया ।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में जीटी रोड पर हिंदुस्तान एडेसिव के नाम से सेलो टेप बनाने की एक कंपनी है। इस कंपनी की फैक्टरी में मंगलवार सुबह भयंकर आग लग गई।

उन्होंने बताया कि जिस समय आग लगी थी। उस समय फैक्टरी के अंदर 12 श्रमिक मौजूद थे। दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि फैक्टरी के प्रबंधक गुरबचन सिंह के अनुसार लॉकडाउन की वजह से कुछ मजदूर फंस गए थे और वे लोग फैक्ट्री के अंदर ही रह रहे थे।

उन्होंने बताया कि आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची और चार घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

उन्होंने बताया कि टेप बनाने वाली फैक्टरी में केमिकल का प्रयोग किया जाता है और ड्रम व केन में भरकर रखे केमिकल, आग की चपेट में आकर बम की तरह फट रहे थे, जिसकी वजह से आग बुझाने में काफी परेशानियां हुई।

उन्होंने बताया कि फैक्टरी में लगी आग की वजह से ज़हरीली धुआं निकल रहा हैं, जिसकी वजह से आसपास के लोगों को सांस लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस आग से करोड़ों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू