मुख्य समाचार
वार्न को कई बार अपने इशारों पर नचाता था तेंदुलकर : ब्रेट ली
Bhashaतेंदुलकर ने वार्न के खिलाफ कई यादगार पारियां खेली। उन्होंने वार्न के रहते हुए आस्ट्रेलिया के खिलाफ जो 12 टेस्ट मैच खेले उनमें 60 से अधिक औसत से रन बनाये। इसमें पांच शतक और पांच अर्धशतक भी शामिल है। वार्न की मौजूदगी वाले 17 वनडे में उन्होंने 58.70 की औसत और पांच शतकों की मदद से 998 रन बनाये।
मुंबई पुलिस ने 55 साल से ज्यादा उम्र के कर्मियों से छुट्टी पर जाने को कहा
Bhashaमुंबई में कोरोना वायरस से तीन कर्मियों की मौत के बाद यह कदम उठाया गया है।
केन्द्र गैर-कोविड इलाज वाले क्षेत्रों में स्वास्थकर्मियों को पीपीई किट्स सुनिश्चित करे: न्यायालय
Bhashaन्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने गैर कोविड उपचार क्षेत्र में कार्यरत सभी चिकित्सकाकर्मियों को पीपीई उपलब्ध कराने के लिये दायर आवेदन पर वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से एक मामले की सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया। इससे पहले, पीठ को सूचित किया गया कि भारत में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है जिनमें कोविड-19 के लक्षण नजर नहीं आते।
तमिनलाडु कांग्रेस ने त्वरित जांच किट को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना
Bhashaत्वरित जांच किट को लेकर तमिलनाडु और केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के एस आलागिरि ने कहा कि इस सौदे में ’मुनाफाखोरी’ भी अदालत के हस्तक्षेप की वजह से ही रूक पायी।
सपा और कांग्रेस ने की साधुओं की हत्या मामले की गहराई से जांच की मांग
Bhashaसपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ''बुलंदशहर में मंदिर परिसर में दो साधुओं की नृशंस हत्या अति निंदनीय व दुखद है। इस प्रकार की हत्याओं का राजनीतिकरण न करके, इनके पीछे की हिंसक मनोवृत्ति के मूल कारण या आपराधिक कारण की गहरी तलाश करने की आवश्यकता होती है। इसी आधार पर समय रहते न्यायोचित कार्रवाई करनी चाहिए।’’
बेंगलुरु में उपद्रवियों को गिरफ्तार करने वाले कोई भी पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं
Bhashaबेंगलुरु में उन 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को कोविड-19 की जांच में संक्रमित नहीं पाया गया, जिन पर गुस्साई भीड़ ने तब हमला कर दिया था, जब वे शहर के एक अल्पसंख्यक बहुल इलाके में कुछ लोगों को पृथक-वास में रखने के लिए गए थे.
क्या सच में धरती पर आई थी एलियंस की उड़न तश्तरी? पेंटागन ने जारी किया अज्ञात हवाई घटना का वीडियो
Dinesh Dubeyपेंटागन (Pentagon) ने आधिकारिक तौर पर लीक हुए वीडियो को "अज्ञात हवाई घटना" बताते हुए जारी किया. इंफ्रारेड कैमरों द्वारा कैप्चर किया गया तीन अवर्गीकृत वीडियो पहले एक निजी कंपनी द्वारा जारी किया गया था.
कोविड-19: आईटीआई ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सुरक्षा उपकरण विकसित किया
Bhashaएरोसोल बॉक्स में एक पारदर्शी प्लास्टिक क्यूब होता है जिससे एक मरीज के सिर को कवर किया जाता है। इसमें दो गोलाकार रास्ते होते हैं, ताकि उसके माध्यम से चिकित्सा कर्मी के हाथ ‘एयरवे प्रसीजर’ के लिए उसके भीतर जा सके।
कर्नाटक में कोरोना वायरस के आठ नए मामले; संक्रमितों की संख्या 520 हुई
Bhashaविभाग ने कहा, ‘‘कल शाम से आज दोपहर तक 8 नए मामले सामने आए हैं।’’
भारतीय मूल की सांसद प्रमिला जयपाल ने राष्ट्रपति पद के लिए बाइडेन का समर्थन किया
Bhashaबाइडेन (77) डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से उम्मीदवार हो सकते हैं।
अमेरिकी सीमा सुरक्षा एजेंसी की हिरासत में भारतीय नागरिक हुआ COVID-19 से संक्रमित
Bhashaमैक्सिको सीमा से अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में पकड़ा गया 31 वर्षीय भारतीय नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. वह सीमा सुरक्षा एजेंसी की हिरासत में संक्रमित होने वाला पहला शख्स है. जेंसी ने कहा कि वह सीबीपी की हिरासत में कोविड-19 से संक्रमित होने वाला पहला व्यक्ति है.
COVID-19: सुप्रीम कोर्ट का कर्मचारी मिला कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए दो रजिस्ट्रार को किया गया क्वॉरेंटाइन
Team Latestlyसुप्रीम कोर्ट का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. वहीं सुप्रीम कोर्ट के दो रजिस्ट्रार को होम क्वॉरेंटाइन में भेज दिया गया है और इसकी जानकारी हासिल की जा रही है कि वो किन किन के संपर्क में आए हैं.
COVID-19 संक्रमण काल मे बीजेपी देश मे चला रही है राहत अभियान, जरूरतमंदो के बीच पार्टी ने बांटे 9.5 करोड़ फूड पैकेज
IANSकोरोना वायरस संक्रमण काल मे बीजेपी बड़े पैमाने पर देश मे राहत अभियान चला रही है. देश भर में पार्टी के कार्यकर्ता हर रोज 5 करोड़ जरूरतमन्द लोगों को भोजन करा रहे हैं. पार्टी द्वारा चलाये गये अब तक के सबसे बड़े राहत अभियान में बीजेपी अब तक देश भर के 14, 500 मंडल को कवर चुकी है.
कोरोना का कहर जारी: नीति आयोग का एक अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित, पूरी बिल्डिंग को किया गया सील
Team Latestlyभारत में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. कोविड-19 की चपेट में आने के मामले कम नहीं हो रहे हैं. इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताना चाहते है कि कोरोना अब नीति आयोग तक पहुंच गया है जो कि केंद्र सरकार का सबसे महत्वपूर्ण विभाग है. इस खबर की पुष्टि होते ही ऑफिस की पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया है.
COVID-19: मुंबई से उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती पैदल गए व्यक्ति की क्वारंटीन में मौत
IANSपंद्रह दिन पहले उत्तर प्रदेश के इंसाफ अली ने श्रावस्ती जिले में अपने घर पहुंचने के लिए मुंबई से पैदल चलना शुरू किया था. वह सोमवार को अपने गांव के बाहरी इलाके में पहुंचे और उसे तुरंत जिले के मल्हीपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मटखनवा में एक क्वारंटीन केंद्र में ले जाया गया.
कोविड-19 से पीड़ित बच्चे अस्पताल के पृथक वार्ड में खिलौनों, कार्टून के जरिए खुद को व्यस्त रख रहे
Bhashaजालंधर सिविल अस्पताल में, कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाई गई दो बहनों को व्यस्त रखने के लिए उन्हें खिलौने और कैरम बोर्ड दिया गया है जबकि चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में वायरस से संक्रमित बच्चों को टीवी पर कार्टून दिखाकर या ड्राइंग सत्र चला कर व्यस्त रखा जा रहा है।
आंध्र प्रदेश में संक्रमण के ताजा 82 मामले, संक्रमितों की संख्या 1,259 पहुंची
Bhashaसरकारी बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में लगातार पिछले चार दिन में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। राज्य में इससे मरने वालों की संख्या 31 है।
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर: पिछले 24 घंटों में 27 की मौत, अब तक 8,590 मामलों की पुष्टि- राज्य में मृत्यु दर 4.30 प्रतिशत
Vandana Semwalमहाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 522 नए मामले सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत हो गई है. इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 8590 हो गई है और अब तक 369 लोगों की मौत हुई है.
बाहुबली 2 के 3 साल पूरे होने पर प्रभास ने खास अंदाज में फैंस संग पूरी टीम का किया शुक्रिया, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
Team Latestlyअभिनेता प्रभास की मेगा बजट फिल्म बाहुबली के पार्ट 2 को रिलीज हुए आज 3 साल बीत चुके हैं. लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए जो आज भी नहीं टूट सके हैं.