कोविड-19: आईटीआई ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सुरक्षा उपकरण विकसित किया

एरोसोल बॉक्स में एक पारदर्शी प्लास्टिक क्यूब होता है जिससे एक मरीज के सिर को कवर किया जाता है। इसमें दो गोलाकार रास्ते होते हैं, ताकि उसके माध्यम से चिकित्सा कर्मी के हाथ ‘एयरवे प्रसीजर’ के लिए उसके भीतर जा सके।

जमात

बरहमपुर (ओडिशा), 28 अप्रैल जिले में स्थित सरकारी आईटीआई ने घातक कोविड-19 महामारी से लड़ रहे चिकित्सा कर्मियों के लिए सुरक्षा उपकरण तैयार किए हैं। इसने इंट्युबेशन प्रक्रिया के लिए एक एरोसोल बॉक्स विकसित किया है।

एरोसोल बॉक्स में एक पारदर्शी प्लास्टिक क्यूब होता है जिससे एक मरीज के सिर को कवर किया जाता है। इसमें दो गोलाकार रास्ते होते हैं, ताकि उसके माध्यम से चिकित्सा कर्मी के हाथ ‘एयरवे प्रसीजर’ के लिए उसके भीतर जा सके।

आईटीआई के प्रिंसिपल रजत कुमार पाणिग्राही ने कहा कि जब चिकित्सा कर्मी कोविड-19 रोगियों के पास होते हैं, तो वे सीधे वायरस के संपर्क में आते हैं और असुरक्षित हो जाते हैं। पारदर्शी एयरोसोल बॉक्स, चिकित्सा पेशेवरों के लिए वायरस के संपर्क को काफी कम कर देता है।

उनके नेतृत्व में आईटीआई-ब्रह्मपुर की एक टीम ने एरोसोल बॉक्स की योजना बनाई, इसका डिजाइन बनाया और फिर इसे विकसित किया।

उन्होंने कहा कि जरूरी लेजर-कटिंग, ड्रिलिंग और फिटिंग एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों से फीडबैक लेने के बाद की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने फिलहाल दो ऐसे बॉक्स विकसित किए हैं। अगर प्रशासन इस तरह के बक्से का आदेश देता है, तो हम इसका और निर्माण करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका