देश

Indore Shocker: नाबालिग लड़के को निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, अब पॉक्सो एक्ट के तहत होगी कार्रवाई; सीएम मोहन यादव ने पुलिस अधिकारियों को दिए आदेश

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में लोगों के एक समूह द्वारा एक व्यक्ति के घर में घुसकर हमला करने के दौरान एक नाबालिग लड़के को कथित तौर पर निर्वस्त्र किए जाने के मामले का बृहस्पतिवार को संज्ञान लिया.

Indore Shocker: नाबालिग लड़के को निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, अब पॉक्सो एक्ट के तहत होगी कार्रवाई; सीएम मोहन यादव ने पुलिस अधिकारियों को दिए आदेश

Indore Shocker: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में लोगों के एक समूह द्वारा एक व्यक्ति के घर में घुसकर हमला करने के दौरान एक नाबालिग लड़के को कथित तौर पर निर्वस्त्र किए जाने के मामले का बृहस्पतिवार को संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. यादव ने एक बयान में कहा, ‘‘घटना के संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ के आधार पर नौ आरोपियों को चिह्नित किया गया है. इनमें से छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है.’’

उन्होंने कहा कि घटना में एक नाबालिग व्यक्ति से दुर्व्यवहार किया जाना भी शामिल था, इसलिए मामले में लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो कानून) के तहत भी कार्रवाई की गई है.

ये भी पढें: Indore ‘Digital Arrest’: इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को किया गया ‘डिजिटल अरेस्ट’, साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए ₹1.35 लाख; देखें VIDEO

सीएम ने पुलिस को दिया आदेश

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया है कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शहर में चार जनवरी को हुई जिसमें कम से कम 25 लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर तोड़-फोड़ और उसके परिजनों से गाली-गलौज और मारपीट की थी.

फोन पर बहस के बाद हुआ था विवाद

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने घटना के दौरान एक नाबालिग लड़के को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर दिया था और इसका कथित वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया था. अधिकारी ने बताया कि घटना को दो लोगों के बीच फोन पर बहस को लेकर हुए विवाद के कारण अंजाम दिया गया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2025 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).