वार्न को कई बार अपने इशारों पर नचाता था तेंदुलकर : ब्रेट ली

तेंदुलकर ने वार्न के खिलाफ कई यादगार पारियां खेली। उन्होंने वार्न के रहते हुए आस्ट्रेलिया के खिलाफ जो 12 टेस्ट मैच खेले उनमें 60 से अधिक औसत से रन बनाये। इसमें पांच शतक और पांच अर्धशतक भी शामिल है। वार्न की मौजूदगी वाले 17 वनडे में उन्होंने 58.70 की औसत और पांच शतकों की मदद से 998 रन बनाये।

जमात

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल सचिन तेंदुलकर और शेन वार्न जब खेला करते थे तो उनके बीच की जंग बहुचर्चित हुआ करती थी और अब आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने स्वीकार किया इसमें अधिकतर भारतीय स्टार ही अव्वल साबित हुआ जिन्होंने उनके साथी गेंदबाज को कई बार अपने इशारों पर नचाया।

तेंदुलकर ने वार्न के खिलाफ कई यादगार पारियां खेली। उन्होंने वार्न के रहते हुए आस्ट्रेलिया के खिलाफ जो 12 टेस्ट मैच खेले उनमें 60 से अधिक औसत से रन बनाये। इसमें पांच शतक और पांच अर्धशतक भी शामिल है। वार्न की मौजूदगी वाले 17 वनडे में उन्होंने 58.70 की औसत और पांच शतकों की मदद से 998 रन बनाये।

ब्रेट ली ने वार्न और तेंदुलकर के बीच मुकाबले के अलावा खुद इस स्टार बल्लेबाज का विकेट लेने की खुशी को भी बयां किया।

ली ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘‘वह (तेंदुलकर) कुछ अवसरों पर विकेट से आगे आकर वार्न को शार्ट पिच गेंद करने के लिये मजबूर करते थे। कुछ अवसरों पर वह बैकफुट पर जाकर गेंद का इंतजार करते और खूबसूरत शाट खेलते थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह वार्न को अपने इशारों पर नचाने जैसा था। शेन वार्न के साथ बहुत कम बल्लेबाज ऐसा कर सकते थे क्योंकि वह बेहद प्रतिभाशाली था। लेकिन कई अवसरों पर सचिन तेंदुलकर ऐसा करता था। ’’

ली ने कहा कि तेंदुलकर को आउट करने के लिये वार्न कई तरह के वैरीएशन भी अपनाते थे लेकिन भारतीय दिग्गज गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटते ही उसका सही अनुमान लगाने में माहिर थे और ऐसे में दुनिया भर के बल्लेबाजों को परेशान करने वाले वार्न उनके सामने नाकाम रहे।

इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘सचिन जिस तरह गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटते ही उसे समझ जाता था और भिन्न तरह की गेंदों को खेलने के लिये भिन्न तकनीक का उपयोग करता था वह लाजवाब था। वार्न कई बार हवा में गेंद को दिशा देने की कोशिश करता था तो कई बार नहीं। जब भी वह गेंद में वैरीएशन लाता था कि सचिन उसे समझ लेता था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वार्न ने दुनिया भर के अन्य बल्लेबाजों को परेशानी में डाला लेकिन सचिन अन्य बल्लेबाजों की तुलना में गेंद का सही अनुमान लगाता था। वार्न को इससे नफरत थी। वह वापस आकर कहता था कि उसने सचिन को आउट करने के लिये अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किये लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया। ’’

वार्न 12 टेस्ट मैचों में केवल तीन बार तेंदुलकर को आउट कर पाये थे।

ली ने 2003 मेलबर्न में खेले गये ‘बाक्सिंग डे’ टेस्ट मैच का भी जिक्र किया जब उन्होंने पहली बार तेंदुलकर का सामना किया और पहली गेंद पर ही उन्हें विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के हाथों कैच कराया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं तब 22 साल का था जब मुझे लिटिल मास्टर के खिलाफ खेलने का पहला अवसर मिला। मेरी गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर गयी और मुझे लगा कि मैंने अपना काम कर दिया। मुझे टेस्ट मैच की परवाह नहीं थी क्योंकि मैं सचिन तेंदुलकर को आउट करके बहुत खुश था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका